Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में 48 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी, अधिकारियों की छुटि्टयां रद्द, रेलवे ने 10 ट्रेनें रद्द कीं

हरियाणा में बाढ़ को लेकर हाई अलर्ट है। सिरसा में घग्गर नदी डेंजर लेवल पर है। फरीदाबाद में यमुना और कुरुक्षेत्र में मारकंडा नदी कल से ओवरफ्लो चल रही है। मौसम विभाग ने रविवार (सुबह साढ़े 8 बजे) को अगले 36 से 48 घंटे भारी बारिश का हाई अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटों में मानसून के एक्टिव होने से 2 सितंबर तक भारी बारिश हो सकती है।

हालात बिगड़ते देख सरकार ने पब्लिक हेल्थ विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। उनके स्टेशन छोड़ने पर रोक लगा दी गई है। CM नायब सैनी ने 2 से 5 सितंबर तक का UAE दौरा रद्द कर दिया है। यह फैसला भारी बारिश के अलर्ट और पहाड़ों में हो रही बरसात के बाद लिया गया है।

गुरुग्राम में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने रविवार को PWD रेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान जलभराव के सवाल पर कहा- ऐसा कोई शहर नहीं, जहां बारिश के दौरान जलभराव न होता हो, लेकिन बारिश थमने के एक घंटे के भीतर ही पानी की निकासी हो जाती है। बारिश के दौरान अगर कैमरे चलाए जाएंगे तो जलभराव तो दिखाई देगा ही।

मौसम विज्ञान विभाग द्वारा शाम 5:25 बजे अलर्ट जारी किया गया है। इसमें रात 8:30 बजे तक गुरुग्राम, नूंह, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी, झज्जर, फरीदाबाद, पलवल, रोहतक, सोनीपत, हिसार, जींद, जिलों में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी संभावित है।

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार सुबह 8 बजे तक 24 घंटों के दौरान हरियाणा में मानसून बहुत प्रबल रहा। इस दौरान हल्की से मध्यम और तेज बारिश हुई।

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की कि ​​​​​​​अगले 36 से 48 घंटों के दौरान हरियाणा के अधिकांश स्थानों पर वर्षा की संभावना है। यह चेतावनी 2 सितंबर तक जारी रहेगी।

इस दौरान मौसम विभाग ने चेताया कि इससे जलभराव, निचले इलाकों में बाढ़, यातायात में बाधा तथा कृषि कार्यों पर प्रभाव पड़ सकता है।

लोगों को मौसम की जानकारी लेते रहने और प्रशासन व आपदा प्रबंधन टीमों काे तैयारी की सलाह दी गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ ने बारिश को लेकर नया अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक रात साढ़े 7 बजे तक फिरोजपुर झिरका, नूंह, तावड़ू, सोहना, गुरुग्राम, नांगल चौधरी, नारनौल, अटेली, महेन्द्रगढ़, कनीना, बाढड़ा, लोहारू, चरखी दादरी, भिवानी, तोशाम, बावल, रेवाड़ी, पटौदी, कोसली, मातनहेल, झज्जर, बहादुरगढ़, बेरी खास, सांपला, रोहतक, सिवानी, बावनी खेड़ा, हांसी, हिसार, महम, जुलाना में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है।

इसके अलावा फिरोजपुर झिरका, पुन्हाना, होडल, हथीन, नूंह, पलवल, बल्लभगढ़, सोहना, गुरुग्राम, नांगल चौधरी, लोहारू, बहादुरगढ़, सांपला, रोहतक, सिवानी, हांसी, हिसार, आदमपुर, नारनौंद, फतेहाबाद, फरीदाबाद, खरखौदा, सोनीपत, गन्नौर, महम, गोहाना, जुलाना, इसराना, सफीदों, जींद, असंध, नरवाना, बराड़ा, जगाधरी, छछरौली, नारायणगढ़, पंचकूला में हल्की बारिश हो सकती है।

हिसार के चौधरी चरणसिंह कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने दोपहर 2:20 बजे अलर्ट जारी किया है। जिसमें शाम 5:30 बजे तक कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर जिलों में हवाओं व गरजचमक के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश भी संभावित है।

मौसम विभाग ने हरियाणा और चंडीगढ़ के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसमें घरौंड़ा, करनाल, थानेसर, सफीदों, पानीपत, असंध, कैथल, निलोखेड़ी, नरवाना और कलायत शामिल हैं। इसके अलावा पंचकूला, गूढ़ा, पिहोवा, शाहाबाद, अंबाला, चंडीगढ़ और कालका में भी तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा बताया गया है।

उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल पर भारी वर्षा से कठुआ-माधोपुर पंजाब स्टेशनों के बीच ब्रिज पर तकनीकी दिक्कत हो गई है। इसे देखते हुए कल चलने वालीं 10 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार यह ट्रेनें प्रारंभिक स्टेशन से ही रद्द रहेंगी।

रद्द की गईं 10 ट्रेनें 1. गाडी संख्या 14661, बाड़मेर-जम्मूतवी रेल सेवा

2. गाडी संख्या 14662, जम्मूतवी-बाड़मेर रेल सेवा 3. गाडी संख्या 14803, भगत की कोठी – जम्मूतवी रेलसेवा 4. गाडी संख्या 14804, जम्मूतवी-भगत की कोठी रेलसेवा 5. गाडी संख्या 12413, अजमेर-जम्मूतवी रेलसेवा 6. गाडी संख्या 12414, जम्मूतवी-अजमेर रेलसेवा 7. गाडी संख्या 19224, जम्मूतवी-साबरमती रेलसेवा 8. ⁠गाडी संख्या 19223, साबरमती-जम्मूतवी रेलसेवा 9. ⁠गाडी संख्या 19108, एमसीटीएम उधमपुर-भावनगर टर्मिनस रेलसेवा 10. ⁠गाडी संख्या 19028, जम्मू तवी-बांद्रा टर्मिनस रेलसेवा

Exit mobile version