हरियाणा में बारिश को लेकर भारत मौसम विभाग की ओर से आज (बुधवार) के लिए किसी तरह का अलर्ट तो जारी नहीं किया गया है, लेकिन दो जिलों में तेज बारिश की संभावना अवश्य जाहिर की है। यमुनानगर और पंचकूला में 50 से 75 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है।

आईएमडी के अनुसार सिरसा,फतेहाबाद,हिसार, भिवानी, जींद, चरखी दादरी, रोहतक, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल में 0 से 25 प्रतिशत बारिश की संभावना है। वहीं अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत में 25 से 50 प्रतिशत हो सकती है।

हालांकि दो दिन छोड़कर मानसून फिर से रफ्तार पकड़ेगा और कई जिलों मे बारिश होगी। 22 अगस्त को 4 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया। वहीं इससे पहले दो दिन तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना तो जताई गई है, लेकिन अलर्ट नहीं है।

बता दें कि, मंगलवार को प्रदेश के सोनीपत, रोहतक आदि जिलों में बारिश हुई। इस मानसून सीजन अभी तक सामान्य से अधिक बारिश हुई है। हरियाणा में सबसे अधिक बारिश यमुनानगर में हुई है और यहां बरसात का आंकड़ा 800 एमएम को पार कर चुका है। वहीं सबसे कम बारिश सिरसा में दर्ज की गई।

सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद, चरखी दादरी में 0 से 25 प्रतिशत और पंचकूला, अंबाला, कुरूक्षेत्र, यमुनानगर, कैथल, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरूग्राम, फरीदाबाद, मेवात में 25 से 50 प्रतिशत बारिश की संभावना है। किसी जिले में बारिश का अलर्ट नहीं है।

बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी व चरखी दादरी में 0 से 25 प्रतिशत, अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़,रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह में 25 से 50 प्रतिशत और पंचकूला, यमुनानगर, फरीदाबाद और पलवल में 50 से 75 प्रतिशत बारिश की संभावना है। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और करनाल में यलो अलर्ट है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!