भारत मौसम विभाग ने हरियाणा में आज तीन जिलों में पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में तेज बारिश की संभावना जताई है। जबकि, 10 जिलों, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक और जींद में 0 से 25 प्रतिशत बारिश होने का पूर्वानुमान है।

वहीं, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में 25 से 50 प्रतिशत व पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर में 50 से 75 प्रतिशत बारिश की संभावना है। हालांकि किसी भी जिले में बारिश का अलर्ट नहीं है।

इसके साथ ही मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में 22 अगस्त से बारिश की गतिविधियां तेज होने और कई जिलों में बारिश होने का भी अनुमान जताया है।

सोमवार को प्रदेश के सोनीपत, सिरसा, महेंद्रगढ़ जींद, झज्जर, कैथल आदि जिलो में बारिश हुई। इस मानसून सीजन अभी तक सामान्य से अधिक बारिश हुई है। हरियाणा में सबसे अधिक बारिश यमुनानगर में हुई है और यहां बरसात का आंकड़ा 800 एमएम के करीब पहुंच गया है। जबकि, सबसे कम बारिश कैथल में दर्ज की गई है। 18 अगस्त तक औसतन 295.1 एमएम बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन प्रदेश में 332.5 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है। इस सीजन सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 799.5 और महेंद्रगढ़ में 562.0 एमएम बारिश दर्ज की गई है, जबकि सबसे कम बारिश कैथल में 168.0 और जींद में 171.2 एमएम बारिश दर्ज हुई है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 20 अगस्त से सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी,जींद, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, जींद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल में 0 से 25 प्रतिशत,अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत में 25 से 50 प्रतिशत और पंचकूला, यमुनानगर में 50 से 75 प्रतिशत बारिश की संभावना है और किसी जिले में बारिश का अलर्ट नहीं है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!