हरियाणा में मानसून के सक्रिय होने के साथ ही शुक्रवार को 15 जिलों में वर्षा हुई। इसमें गुरुग्राम, पलवल और भिवानी में तेज और ज्यादा वर्षा हुई। लगातार हो रही वर्षा के चलते अधिकतम तापमान में भी कमी आई है।
वहीं, शनिवार को चार जिलों में तेज वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शनिवार को चार जिलों में तेज के अलावा बाकी प्रदेश में वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा उसके बाद भी लगातार वर्षा होने की संभावना है।
इससे रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी भी हो सकती है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार वर्षा होने के कारण जलभराव की स्थिति पैदा हुई। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। विज्ञानियों ने आने वाले दिनों में वर्षा की चेतावनी जारी की है।

