हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही एक बार फिर तापमान बढ़ने लगा है। हरियाणा के दो शहरों सिरसा और रोहतक में तापमान 40 डिग्री को पार कर गया। मौसम वैज्ञानिकों ने हरियाणा में गर्म हवाएं फिर से एक्टिव होने की संभावना जताई है

इससे हीट वेव की संभावना बढ़ेगी। 9 जून से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों खासकर राजस्थान से सटे हरियाणा के इलाकों में लू चलेगी। लू चलने के साथ ही तापमान में भी 5 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शुक्रवार से तापमान में बदलाव संभव है।

इस दौरान मौसम खुश्क रहेगा। इसके साथ ही 9 और 10 जून को लू भी चल सकती है। मौसम वैज्ञानिकों की तरफ से सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल आदि शहरों में लू चलने की संभावना व्यक्त की है।

मौसम विभाग के मुताबिक इस बार मानसून अपने निर्धारित समय पर दस्तक देगा। मानसून की 28 जून को राज्य में एंट्री होती है और 3 जुलाई तक पूरे प्रदेश में फैल जाता है। इससे पहले प्री-मानसून की बारिश ही लू के थपेड़ों से राहत दिला सकती है। मानसून से पहले राज्य में प्री-मानसून की अच्छी बारिश होती है। 15 से 20 जून के आसपास प्री-मानसून के प्रभाव से हरियाणा में बारिश हो सकती है।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!