हरियाणा में आज से शरीर को झुलसा देनी वाली गर्मी पड़ेगी। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में 16 मई से 4 दिनों तक हीट वेव तक का यलो अलर्ट जारी किया है। दक्षिण हरियाणा के सभी 10 जिलों में हालात ज्यादा खराब हो सकते हैं। संभावना है कि यहां दिन का अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री तक पहुंच सकता है।

हालांकि अन्य जिलों में थोड़ी राहत रहेगी, यहां दिन का अधिकतम तापमान 44 तक पहुंचने के आसार हैं। जिन जिलों में गर्मी का प्रकोप रहेगा, वहां 30 से 40 की स्पीड से गर्म हवाएं चलेंगी, जो लोगों की मुश्किलें बढ़ाएंगी। अमूमन अप्रैल के मध्य से ही लू चलती रही है। अबकी बार करीब एक माह देरी से लू दस्तक देगी।

चंडीगढ़ मौसम विभाग ने यह भी संभावना जताई है कि बीच-बीच में एक या दो पश्चिमी विक्षोभ से कुछ राहत मिल सकती है। इस दौरान बादल छाएंगे और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।

मौसम विभाग की ओर से दक्षिण हरियाणा के 10 जिलों में ज्यादा हालात खराब होने वाले हैं। इनमें महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और पानीपत शामिल हैं। इन जिलों में चार से पांच दिनों की अवधि में अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री तक पहुंच सकता है।

अधिकतम तापमान में चार डिग्री तक बढ़ोतरी संभव है। उत्तर हरियाणा के जिलों में थोड़ी राहत रहेगी। यहां का तापमान 44 डिग्री तक रहने का अनुमान है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!