हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं एवं 12वीं कक्षा की परीक्षा के दौरान पकड़े गए नकलचियों के केसों (UMC केसों) की सुनवाई 29 अप्रैल को की जाएगी, जिसमें संबंधित छात्र अपनी बात रख सकेंगे।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) परीक्षा फरवरी/मार्च-2026 में जिन परीक्षार्थियों के अनुचित साधन संबंधी केस दर्ज हुए हैं, उन्हें व्यक्तिगत सुनवाई के लिए 29 अप्रैल को सुबह 9:30 बजे बोर्ड मुख्यालय, भिवानी बुलाया गया है।

उन्होंने कहा कि सभी संबंधित परीक्षार्थियों को निर्धारित समय पर उपस्थित होना जरूरी है। इसकी सूचना ई-मेल और एसएमएस के माध्यम से पहले ही भेजी जा चुकी है। साथ ही UMC मामलों की सूची बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर भी उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!