रोहतक में सीवर लीकेज ठीक करने के लिए खोदकर छोड़े गए गड्ढे लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हैं। पेजयल सप्लाई शुरू होते ही पास की दुकानों के बेसमेंट में पानी जमा हो रहा है। कई बार शिकायत करने के बाद भी पब्लिक हेल्थ विभाग के अधिकारियों ने इसे भूगर्भ जल बताकर पल्ला झाड़ा , जबकि दुकानदारों ने इसकी जांच कराने के बाद सिरे से खारिज कर दिया। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं है। ऐसा लगता है कि नगर निगम गड्‌ढे तो खुदवा दिए, लेकिन उन्हें भरना भूल गया है। इन गड्ढों के कारण आसपास के घरों में गंदा पानी पहुंच रहा है।

गोहाना अड्डा स्थित फर्नीचर की दुकान के मालिक मोहन ने बताया कि जैसे ही पानी की सप्लाई शुरू होती है उनके बेसमेंट में सप्लाई का पानी आना शुरू हो जाता है। आरोप है कि कई बार शिकायत के बाद भी पब्लिक हेल्थ विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। बेसमेंट में पानी को भूगर्भ का पानी बताकर बहाना बहाने का प्रयास किया। इसके बाद इंजीनियर को बुलाकर इसकी भी जांच कराई। इस बीच पब्लिक हेल्थ के कर्मचारियों से भी इंजीनियर की बात कराई। फिर भी समाधान नहीं निकला।

रोहतक शहर की डीएलएफ कॉलोनी को वीआईपी कहा जाता है। यहां पर करीब दो माह से सीवर का गड्ढा खोदकर छोड़ दिया है। यह हालात तो तब है जब यहां से वीआईपी रोजाना गुजरते हैं। यहीं पानी की लाइन अटैच होने के कारण घरों मेंं सप्लाई शुरू होने के साथ ही टोंटी से गंदा पानी निकलने की शिकायत है। नगर निगम ने झज्जर मोड़ पर पिछले 20 दिन से सड़क के बीच में सीवर लाइन ठीक करने के लिए गड्ढा खोदकर छोड़ दिया है। इसे अभी तक बंद नहीं किया। यह सड़क के बीच में होने के कारण रात को आने-जाने वाले वाहनों को ठीक से दिखाई नहीं देता। कभी भी हादसा हो सकता है।

दुकानदारों ने बताया कि पानी जमा होने के कारण आसपास के कई दुकानदार परेशान है। दुकानदार अमित कुमार ने बताया कि गड्ढे खोदने के कारण समय पानी भरा रहता है। सप्लाई शुरू होते ही बेसमेंट में पानी आने लगता है, जबकि गड्ढा खोदने से पहले अगर थोड़ा लीकेज होता था तो उसे आसपास की जमीन सोख लेती थी, लेकिन अब अधिक पानी जमा रहने से जमीन उसे सोख नहीं पाती। यह पानी बेसमेंट तक पहुंच रहा है। विभागीय अधिकारियों ने हालात जानने के बावजूद समाधान नहीं किया है।

शहर में अमृत योजना के जरिए काम चल रहे हैं। इस कारण लोगों को समस्याएं आ रही हैं। गोहाना अड्डे के गड्ढे को जल्द बंद कर दिया जाएगा। नगर निगम की ओर से सीवर लाइन ठीक करने के लिए सड़क खोदी गई हैं। जल्द ही सभी को ठीक करा दिया जाएगा।

-राजेश कुमार, एसडीओ, पब्लिक हेल्थ विभाग, रोहतक।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!