हरियाणा में हवा बदलने से सुबह के समय हल्की धुंध छाने लगी है। हवा उत्तर-पश्चिम से बदलकर पुरवाई हो गई है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में लगातार धुंध देखी जा सकती है। इससे किसानों को बढ़ते तापमान से राहत मिली है। बुधवार (29 जनवरी) को भी दिन के तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिली।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि 31 जनवरी और 1 फरवरी को हरियाणा में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। इसके कारण हरियाणा के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके कारण दिन के बढ़े तापमान से राहत मिल सकती है। इसके बाद 4 फरवरी को भी एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ का कहना है कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 31 जनवरी तक खुश्क और उत्तरी व उत्तर पश्चिमी ठंडी हवाएं हल्की गति से चलेंगी। इससे रात्रि तापमान में गिरावट आएगी।

इस दौरान राज्य के कुछ एक क्षेत्रों में अलसुबह और देर रात्रि धुंध छाने की संभावना है। परंतु फरवरी के पहले सप्ताह में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना से राज्य के मौसम में बदलाव संभावित है।

हरियाणा में पूरे इलाके में हवाएं उत्तर-पश्चिम से बदलकर दक्षिणी-पूर्वी हो गई हैं। इसकी वजह से सुबह के समय हरियाणा के पंजाब से सटे जिलों सिरसा, फतेहाबाद, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर में हल्की धुंध और कहीं-कहीं हल्की बादलवाई देखने को मिली।

इसके कारण रात के तापमान में थोड़ा उछाल भी देखने को मिला। सुबह ठंड से आमजन को राहत मिली है। एक ही दिन में 2.4 डिग्री सेल्सियस तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई। पिछले दिनों रात का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ था।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!