हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा बुधवार को सोशल मीडिया पर लाइव आए तो उनका दर्द छलक गया। गाने बैन करने जैसा कदम उठाने को लेकर उन्होंने हरियाणा सरकार से कहा है कि आप आर्टिस्टों को आर्थिक नुकसान पहुंचाकर गलत कर रहे हो। इसके बजाय कोई पॉलिसी या कानून लाओ, जो पूरे हरियाणा ही नहीं, बल्कि देश में लागू हो।

उन्होंने यह भी कहा कि अगर हरियाणा में इस तरह कलाकारों के काम को बैन किया जाएगा, तो यहां का आर्टिस्ट यहां इन्वेस्ट करने से डरेगा। बाहरी कंपनियां यहां पैसा नहीं लगाएंगी, जिससे इंडस्ट्री को नुकसान होगा। यह गलत है। इस पर विचार करना चाहिए।

मासूम शर्मा ने लाइव आकर ये 8 अहम बातें बोलीं…

1. बिलबोर्ड पर गाने बजना गर्व की बात

2. आप गाने काटकर गलत कर रहे हो

3. टी-सीरीज जैसी बड़ी कंपनी के गाने नहीं कट रहे

4. हम जैसों के पास यूट्यूब ही जरिया

5. अपनी केवल बोली, कोई ग्रामर नहीं हैl

6. म्यूजिक इंडस्ट्री से सिनेमा मजबूत होगा

7. गाने काटकर इंडस्ट्री को नुकसान होगा

8. आप पॉलिसी लाकर लागू करो

हरियाणा सरकार ने प्रदेश में गन कल्चर और बदमाशी को बढ़ावा देने वाले गानों पर बैन लगाया है। इसके तहत लगातार गानों को यूट्यूब से हटवाया जा रहा है। इसमें अंकित बालियान, नरेंद्र भगाना जैसे कई कलाकारों के गाने बैन हुए हैं। हालांकि, जो सबसे ज्यादा बैन हुए, वे गाने मासूम शर्मा ने गाए हैं।

सरकार ने अब तक करीब 30 गाने यूट्यूब से डिलीट कराए हैं, जिनमें करीब 10 गाने अकेले मासूम शर्मा के हैं। इसे लेकर मासूम शर्मा अक्सर आरोप लगाते नजर आए हैं कि सरकार में उच्च पद पर बैठे अधिकारियों के कहने पर ये गाने बैन किए जा रहे हैं। उनका कहना है कि उन्हें पर्सनल टारगेट किया जा रहा है। इसी को लेकर विवाद चल रहा है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!