हरियाणा के नए CM नायब सिंह सैनी अपने पहले दौरे पर दिल्ली पहुंच गए हैं। सुबह 10 बजे उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर प्रदेश के सियासी हालातों पर चर्चा की। मुलाकात के बाद सीएम नायब सैनी ने कहा कि सबको साथ लेकर मजबूती से हरियाणा को आगे ले जाना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने मुझे आशीर्वाद दिया है। मनोहर लाल के नेतृत्व में जो हरियाणा की छवि बनी है उन सब बातों को आगे बढ़ाना है।

वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मिलेंगे। मुलाकात के दौरान वह मंत्रिमंडल के विस्तार और 5 कैबिनेट मंत्रियों के विभागों पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा दूसरे केंद्रीय मंत्रियों से भी उनके मिलने की संभावना है।

दिल्ली में आला नेताओं से मुलाकात के बाद अब हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सैनी के मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द हो सकता है। सूत्रों की मानें तो नाराज चल रहे अनिल विज के साथ-साथ पार्टी नए चेहरे भी मंत्रिमंडल शामिल हो सकते। लोकसभा चुनाव को लेकर लगने वाली आचार संहिता से पहले पार्टी करना मंत्रिमंडल का विस्तार चाह रही हैI

12 मार्च को नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। शपथ से पहले उन्होंने मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। सैनी के बाद कंवर पाल, मूलचंद शर्मा, रणजीत सिंह चौटाला, जयप्रकाश दलाल और डॉ. बनवारी लाल ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। ये पांचों खट्‌टर कैबिनेट में भी थे।नए सीएम सैनी मनोहर लाल के करीबी हैं। 27 अक्टूबर 2023 को ही मनोहर लाल की पैरवी पर उन्हें हरियाणा भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!