हरियाणा के चीफ सेक्रेटरी (CS) अनुराग रस्तोगी की एक्सटेंशन जून अंत में समाप्त हो रही है। 1990 बैच के आईएएस अधिकारी रस्तोगी को राज्य सरकार की सिफारिश पर सेवा विस्तार मिला था।
उनके बाद अब ब्यूरोक्रेसी में अगला मुख्य सचिव कौन होगा, इसे लेकर चर्चाएं तेज हैं। हरियाणा कैडर में सीनियॉरिटी, वर्तमान पोस्टिंग, केंद्र-राज्य समन्वय और मुख्यमंत्री कार्यालय के भरोसे को देखते हुए टॉप-10 दावेदार हैं। खासबात ये है कि इनमें से 9 की इस या अगले साल रिटायरमेंट है। सिर्फ 1993 बैच के आईएएस वी उमाशंकर के पास दो साल हैं।
कौन हैं ये दावेदार, वर्तमान में क्या जिम्मेदारी संभाल रहे और क्यों है ये मुख्य सचिव बनने की रेस में, ….

1. सुधीर राजपाल: ग्रेडेशन लिस्ट में सबसे सीनियर और मजबूत दावेदार हैं। ये 1990 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इनका रिटायरमेंट नवंबर 2026 को है। वर्तमान में अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह विभाग, कारागार, आपराधिक जांच एवं न्याय प्रशासन, पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग की जिम्मेदारी देख रहे हैं।
2. सुमिता मिश्रा: प्रशासन और वित्तीय प्रबंधन का बड़ा अनुभवी अफसर माना जाता है। ये 1990 बैच की आईएएस अफसर हैं। इनका रिटायरमेंट जनवरी 2027 को है। वर्तमान में ये ACS, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, वित्त आयुक्त एवं समेकन विभाग, ACS, स्वास्थ्य विभाग, ACS, चिकित्सा शिक्षा विभाग, ACS, आयुष विभाग की जिम्मेदारी देख रही हैं।
3. राजा शेखर वुंदरू: सीनियर हैं, लेकिन छोटा कार्यकाल चुनौती बना हुआ है। 1990 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इनका रिटायरमेंट जुलाई 2026 को है। वर्तमान में ACS, परिवहन विभाग की जिम्मेदारी देख रहे हैं।
4. विनीत गर्ग: सीनियर आईएएस अफसर हैं, लेकिन विवादों ने इनका दावा कमजोर कर दिया है। ये 1991 बैच अफसर हैं। इनका रिटायरमेंट सितंबर 2027 को है। वर्तमान में ये प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी विभाग की जिम्मेदारी देख रहे हैं।
5. अनिल मलिक: केंद्र में सचिव स्तर का अनुभव बड़ी ताकत इनकी विशेषता है। ये 1991 बैच के आईएएस अफसर हैं। इनका रिटायरमेंट अप्रैल 2028 को है। वर्तमान में सचिव, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार की जिम्मेदारी देख रहे हैं।
6. जी अनुपमा: सामाजिक और प्रशासनिक संतुलन वाली अधिकारी हैं। इनका 1991 बैच है। रिटायरमेंट नवंबर 2027 को है। वर्तमान में ये ACS, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, ACS, नागरिक उड्डयन विभाग की जिम्मेदारी देख रही हैं।
7. अपूर्व कुमार सिंह: इंफ्रास्ट्रक्चर और एजूकेशन दोनों का अच्छा अनुभव है। 1991 बैच के अधिकारी है। रिटायरमेंट अक्टूबर 2027 को है। वर्तमान में ACS, उच्च शिक्षा विभाग, ACS, PWD (B&R) की जिम्मेदारी देख रहे हैं।
8. अभिलक्ष लिखी: दिल्ली कनेक्शन और केंद्र का अनुभव है। 1991 बैच के आईएएस अफसर हैं। इनका रिटायरमेंट अक्टूबर 2026 को है। वर्तमान में सचिव, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय, भारत सरकार की जिम्मेदारी देख रहे हैं।
9. अरुण कुमार गुप्ता: CMO कनेक्शन सबसे बड़ी ताकत है। 1992 बैच के आईएएस अफसर हैं। रिटायरमेंट सितंबर 2026 को है। वर्तमान में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव, ACS, वित्त एवं योजना विभाग की जिम्मेदारी देख रहे हैं।
10. वी उमाशंकर: युवा चेहरा और केंद्र में मजबूत प्रोफाइल है। 1993 बैच के आईएएस अफसर हैं। इनका रिटायरमेंट हे जून 2028 को है। वर्तमान में सचिव, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार की जिम्मेदारी देख रहे हैं।
