हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी की रोहतक डिपो ने कर्मचारियों की मांगों से संबंधित मांग पत्र महाप्रबंधक महोदय को दिया।कर्मचारियो की माँग व समस्याएँ निम्नलिखित हैं । कर्मचारियो का दो वर्ष से रात्री भत्ता लम्बित है , मैडिकल बिल, कर्मचारियो का ACP देय है। जल्दी ही भूगतान किया जाए । चालक व परिचालको को समय पर अवकाश दिया जाए, चालक व परिचालको की कम बुकिंग का रिकवरी नोटिस व KMPL के नाजायज पत्र बन्द किए जाए। परिवहन समिति की बसो को निर्धारित समय पर ही चलवाया जाए ।
इस अवसर पर सुमेश कुंडू, सुरेश नेहरा,संदीप सिंघवा ,जोगेंद्र ढुल, मनजीत कारोर, राजेश तोमर, गिरिराज, बलजीत,मनजीत आदि कर्मचारी नेता मौजूद थे कर्मचारी नेताओं ने बताया कि रोहतक डिपो के कर्मचारियों की लंबित मांग व समस्याओं का समाधान महाप्रबंधक महोदय द्वारा 15 अक्टूबर 2025 तक यदि नहीं किया गया तो हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी रोहतक डिपो 16 अक्टूबर 2025 को महाप्रबंधक के खिलाफ सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक धरना देगी जिसकी पूर्ण जिम्मेवारी रोहतक प्रशासन की होगी।
जारी कर्त्ता : – सुरेश नहरा
सदस्य तालमेल कमेटी रोहतक डिपो

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!