नगर निगम आयुक्त डा0 आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि आज नगर निगम द्वारा महा मंडलेश्वर अन्भुतानंद सुर्यवशी की टीम के साथ मिलकर विशेष सफाई अभियान चलाकर गोहाना अड्डा से सुखपुरा चौक तक के क्षेत्र की सफाई करवाई गई। ‘‘हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान 2025’’ को सफल बनाने के लिए नगर निगम निरंतर प्रयासरत है तथा नगर निगम द्वारा प्रतिदिन सफाई अभियान चलाये जा रहे है तथा अभियान के दौरान स्वच्छता संदेश दिए जा रहा है। नगर निगम शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने की दिशा में लगातार प्रयासरत है, इसी कड़ी में आज गोहाना अड्डा से सुखपुरा चौक तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व विशेष अधिकारी (स्वच्छता) प्रदीप कौशिक ने किया व अभियान में सफाई निरीक्षक रमेश कुमार, सहायक सफाई निरीक्षक संदीप राठी तथा सलाहकार सलील मेहता ने सक्रिय भागीदारी निभाई। अभियान के ंदौरान सार्वजनिक स्थलों की गहन सफाई की गई। अभियान को सफल बनाने में 

द्वारा अभियान को सफल बनाने में महा मंडलेश्वर अन्भुतानंद सुर्यवशी एवं उनकी टीम का अहम योगदान रहा, उन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर अभियान में हिस्सा लिया और स्वयं अभियान में भाग लेकर स्वच्छता संदेश दिया गया।
निगम आयुक्त डा0 आनंद कुमार शर्मा ने यह भी कहा कि नगर निगम समय-समय पर ऐसे विशेष स्वच्छता अभियान चलाता रहेगा। स्वच्छ शहर ही स्वस्थ शहर का आधार है। यदि नागरिक निगम के साथ कदम से कदम मिलाकर चलें तो रोहतक को स्वच्छता के क्षेत्र में आदर्श शहर बनाया जा सकता है।
विशेष अधिकारी (स्वच्छता) प्रदीप कौशिक ने कहा कि सफाई अभियान के साथ-साथ स्थानीय लोगों से भी संवाद किया। नागरिकों को कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने, खुले में कूड़ा न फेंकने, प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग न करने की अपील की गई। लोगों को यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता केवल सफाई कर्मचारियों का कार्य नहीं है बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!