हरियाणा में बढ़ती गर्मी और पेयजल को लेकर सरकार ने पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट की छुट्टियों को रद्द कर दिया है। ये जानकारी विभागीय मंत्री रणवीर गंगवा ने दी। उन्होंने रिव्यू मीटिंग में इसको लेकर फैसला करते हुए बताया कि अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि गर्मी के सीजन में बिना रुकावट पेयजल सुचारु रहे।
फील्ड में रहकर आमजन की समस्याओं का अधिकारी तुरंत हल करें। पेयजल व्यवस्था में लापरवाही पर 2 एसडीओ और 2 जेई को सस्पेंड किया गया है। इसके अलावा 2 अधिकारियों को चार्जशीट किया गया है।
उन्होंने बताया कि हांसी और चरखी दादरी के एसडीओ, जेई सस्पेंड किए गए हैं। आदमपुर के एसडीओ और जेई को चार्जशीट किया गया है।

