हिसार में प्रिंसिपल जगबीर पानू की स्कूल में ही हत्या के विरोध में हरियाणा के सभी प्राइवेट स्कूल बंद करने का आह्वान किया गया है। प्राइवेट स्कूल संघ के आह्वान पर सभी प्राइवेट स्कूलों में छुट्‌टी करने की घोषणा की गई थी। इसमें CBSE और HBSE दोनों तरह के प्राइवेट स्कूल शामिल किए गए थे। हालांकि स्कूल बंद करने के मुद्दे पर प्राइवेट स्कूल संघ दोफाड़ नजर आ रहा है।

एक तरफ हिसार, झज्जर, जींद, फतेहाबाद, करनाल और सिरसा में स्कूल पूरी तरह से बंद हैं तो दूसरी तरफ रोहतक, सोनीपत और पंचकूला में स्कूल खुले हुए हैं।

स्कूल बंद करने का फैसले के पीछे प्राइवेट स्कूल संघ की 4 मांगे हैं। जिनमें प्रिंसिपल जगबीर पानू को शहीद का दर्जा देने और उनके परिजनों को 1 करोड़ रुपए मुआवजा देने की मांग की है।

इसके साथ ही, संघ ने प्रशासन से शिक्षकों की सुरक्षा के लिए विशेष कानून बनाने और आरोपी छात्रों पर कड़ी कार्रवाई करने का भी आग्रह किया है।

10 जुलाई को नारनौंद के स्कूल में 4 छात्रों ने चाकू से जगबीर की हत्या कर दी थी। जिसमें उनका लिवर फट गया था। चारों आरोपियों को पुलिस पकड़ चुकी है। हत्या की वजह पढ़ाई और बालों के लिए टोकना रही।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!