हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (Haryana Staff Selection Commission) ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया के तहत शारीरिक माप परीक्षण (PMT) में अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर देने का फैसला किया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह मौका अंतिम होगा और इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को दोबारा अवसर नहीं दिया जाएगा।यह विशेष PMT कार्यक्रम 1 जून से 5 जून 2026 तक पंचकूला के सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा, जिसमें अलग-अलग तिथियों पर पहले अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों को शामिल किया जाएगा। आयोग के अनुसार 20 अप्रैल से 1 मई तक अनुपस्थित रहे उम्मीदवारों का PMT 1 जून को, 2 से 9 मई तक अनुपस्थित रहे उम्मीदवारों का 2 जून को, 11 से 16 मई तक अनुपस्थित रहे उम्मीदवारों का 3 जून को, 18 से 23 मई तक अनुपस्थित उम्मीदवारों का 4 जून को तथा 25 से 30 मई तक अनुपस्थित अभ्यर्थियों का PMT 5 जून को कराया जाएगा।आयोग ने सभी अभ्यर्थियों को सुबह 6:30 बजे रिपोर्ट करने के निर्देश दिए हैं और साफ किया है कि सुबह 10 बजे के बाद किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवारों को अपने साथ प्रवेश पत्र और वैध पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा। इस विशेष अवसर के लिए कोई अलग एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा और न ही ई-मेल या डाक के माध्यम से अलग सूचना भेजी जाएगी।आयोग ने दोहराया है कि यदि कोई अभ्यर्थी इस अंतिम अवसर पर भी उपस्थित नहीं होता है, तो उसे आगे किसी भी प्रकार का मौका नहीं दिया जाएगा। यह निर्णय भर्ती प्रक्रिया को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरा करने के उद्देश्य से लिया गया है।

HSSC का शेड्यूल…

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!