पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के तार हरियाणा के फतेहाबाद से जुड़ गए हैं। पुलिस ने फतेहाबाद से 2 युवकों को गिरफ्तार पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के तार हरियाणा के फतेहाबाद से जुड़ गए हैं। पुलिस ने फतेहाबाद से 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पकड़े गए आरोपी पवन बिश्नोई और नसीब खान हैं। दोनों के तार मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े हैं। सूत्रों के मुताबिक इन दोनों का संबंध मूसेवाला मर्डर केस में इस्तेमाल हुई बोलेरो गाड़ी से है। शूटर बोलेरो और कोरोला गाड़ी से ही आए थे और मूसेवाला पर अंधाधुंध फायरिंग की थी। इस बीच दिल्ली पुलिस की एक स्पेशल टीम हत्यारों की तलाश में नेपाल भी गई है।

इन दोनों के खिलाफ मोगा में हत्या का केस भी दर्ज है। इसके अलावा पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस को प्रोडक्शन वारंट पर तिहाड़ जेल से लाकर पूछताछ की तैयारी पूरी कर ली है। अब उसके दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के पास 5 दिन का वारंट खत्म होने का इंतजार किया जा रहा है।

पंजाब पुलिस के मुताबिक यह बोलेरो कई बार हरियाणा के फतेहाबाद में देखी गई। दोनों युवकों को भिरड़ाना से दबोचा गया है। यह बोलेरो कई जगह CCTV कैमरे में कैद हुई। यह बोलेरो भिरड़ाना से हांसपुर होते हुए बुढलाडा में घुसी थी। इसे मूसेवाला की हत्या के दिन यानी 29 मई से 4 दिन पहले 25 मई को रतिया चुंगी से भी जाते देखा गया था।

जिस कोरोला गाड़ी में शूटर आए, उसका पुलिस पता लगा चुकी है। यह कोरोला जेल में बंद गैंगस्टर मनप्रीत मन्ना की है। उसने बठिंडा में गैंगस्टर कुलबीर नरूआणा का मर्डर किया था। उसने ही भागीबांदर में अपने किसी आदमी से यह कोरोला आगे भिजवाई थी। इसके पीछे गैंगस्टर सराज मिंटू का नाम भी सामने आ रहा है कि कोरोला शूटर्स को देने के लिए मिंटू ने ही मन्ना को कहा था। पुलिस इन दोनों का प्रोडक्शन वारंट लेकर पूछताछ कर चुकी है।

कोरोला गाड़ी गैंगस्टर मनप्रीत मन्ना की है। यह गैंगस्टर फिरोजपुर जेल में बंद है। बठिंडा के गैंगस्टर कुलबीर नरूआणा को मन्ना ने ही कत्ल किया था। पुलिस जांच में सामने आया कि मन्ना के कहने पर उत्तराखंड के देहरादून से पकड़े मनप्रीत भाऊ ने मनी को कोटकपूरा हाइवे पर कोरोला गाड़ी दी थी। मनी मोगा का रहने वाला है।

उसके साथ तरनतारन के पट्‌टी का रूपा भी शामिल है। अब पुलिस की सुई इन पर घूम रही है। पंजाब पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। कोरोला गाड़ी 3 दिन पहले दी गई थी। जिसके जरिए ही मूसेवाला की रेकी की गई। यह दोनों हत्या में शामिल थे या इन्होंने सिर्फ गाड़ी उपलब्ध कराई, इसको लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। गैंगस्टर लॉरेंस के करीबी संपत नेहरा से पूछताछ कर चुकी है। संपत नेहरा तिहाड़ जेल में बंद था। जिसे प्रोडक्शन वारंट पर लाकर लंबी पूछताछ की गई। हालांकि, अब उसे वापस तिहाड़ भेजा जा चुका है।

पंजाब पुलिस अब गैंगस्टर लॉरेंस को प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी। लॉरेंस ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। जिसमें उसने पंजाब पुलिस को प्रोडक्शन वारंट न देने की मांग की थी। हालांकि पंजाब सरकार ने कहा कि उसे अभी FIR में नामजद नहीं किया गया है और न ही प्रोडक्शन वारंट मांगा है। इस दलील के बाद हाईकोर्ट ने लॉरेंस की याचिका खारिज कर दी। हालांकि पुलिस ने मूसेवाला के कत्ल में जो FIR दर्ज की है, उसमें पिता के बयान में लॉरेंस का नाम है। उस आधार पर पुलिस उसका प्रोडक्शन वारंट लेगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!