हरियाणा सरकार ने जेल के स्तर को सुधारने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। अब हरियाणा के कैदी सालासर मंदिर में चढ़ाए जाने वाले सवामणी प्रसाद को बनाएंगे. ये फैसला हरियाणा सरकार ने कैदियों में सुधार लाने के लिए लिया है।
बिजली मंत्री ने बताया है कि पिछले तीन सालों से जेल के स्तर को सुधारने के लिए लगातार प्रयास जारी है। पुराने कुछ दिनों में Jail Superintendent और Deputy Superintendent की एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें Director General, पूर्व DGP के.पी.सिंह, तिहाड़ जेल के DGP को भी बुलाया गया था। उस कार्यशाला में ये भी Decision लिया गया है कि Jail Superintendent और Deputy Superintendent को Scorpio गाड़ी दी जाएगी।
पहले कैदियों को सूर्यास्त के समय खाना देने का प्रचलन था। ये प्रचलन सन 1947 में शुरू हुआ था। ऐसा इसलिए था क्योंकि उस समय बिजली की सुचारू रूप से व्यवस्था नहीं थी। परंतु अब इसमें सुधार हुआ है, इसलिए अब कैदियों को रात का खाना देने का समय गर्मी के मौसम में सात से आठ, वहीं सर्दियों में यह समय सांय छ: से सात बजे का होगा।
अब कैदियों से भिवानी, नारनौल व हिसार जेलों में सालासर बाबा जी को चढ़ाये जाने वाले सवामणी प्रसाद को बना कर तैयार करवाया जाएगा। साथ ही अब जेलों में Organic Farming भी जल्द ही करवाई जाएगी। सरकार के इस फैसले से कैदियों में सुधार देखने को मिलेगा।
