रोहतक में रेलवे एलीवेटेड ट्रैक से प्रभावितों के लिए दिल्ली रोड पर बनकर तैयार शॉपिंग कॉम्प्लेक्स अब स्वामी विवेकानंद सिटी सेंटर के नाम से जाना जाएगा। यह नाम पास में स्थित पंडित नेकीराम महाविद्यालय और महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय और पीजीआईएमएस कैंपस के मद्देनजर रखा गया है। क्योंकि स्वामी विवेकानंद युवाओं के आदर्श हैं और ये शिक्षण संस्थान युवाओं से ही गुलजार हैं। इस प्रोजेक्ट को और लोकप्रिय बनाने और नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए इसके प्रथम तल की छत पर ओपेन रेस्टोरेंट बनेगा। साथ ही आने-जाने वालों और दुकानदारों की सहूलियत के लिए दो लिफ्ट लगाई जाएंगी।

इसका टेंडर लगा दिया गया है। निगम की ओर से इस प्रोजेक्ट का 50 लाख रुपए का टेंडर लगा दिया गया है। साथ ही इसे ढाई महीने के अंदर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। ओपन रेस्टोरेंट के लिए नगर निगम द्वारा रसोई और छत पर पुरुष व महिला का अलग-अलग शौचालय बनाकर संचालक को दिया जाएगा। उच्चाधिकारियों से विमर्श के बाद काम शुरू कियाा है। दोनों लिफ्ट में एक बार में 6 व्यक्तियों की क्षमता रहेगी।

3.26 लाख से लगेगी स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा: नगर निगम की ओर से आर्किटेक्टचर ब्रांज की स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा बनाई जा रही है। जिसे स्वामी विवेकानंद सिटी सेंटर परिसर में स्थापित किया जाएगा। 3.26 लाख रुपए इस प्रतिमा के निर्माण पर खर्च आएगा। निगम की ओर से इसका टेंडर लगा दिया गया है। प्रतिमा का 65 प्रतिशत कॉपर और बाकी मिश्रित धातुओं से निर्माण किया जाएगा।

यू आकार में बनाए गए स्वामी विवेकानंद सिटी सेंटर परिसर के बीच के ब्लॉक को जोड़ने के लिए एक नया प्रयोग किया जा रहा है। इसके लिए पारदर्शी ग्लॉस का ब्रिज बनाया जाएगा ताकि पूरे काम्प्लेक्स में पहुंचना आसान हो सके। इस ब्रिज की लंबाई 18 फीट और चौड़ाई 6 फीट रखी गई है। 50 लाख रुपए के लगाए गए टेंडर में दोनों लिफ्ट, ग्लॉस ब्रिज और ओपेन रेस्टारेंट के तल पर महिला व पुरुष का अलग अलग शौचालय का निर्माण कार्य शामिल है।

इधर स्वामी विवेकानंद सिटी सेंटर में रोहतक-पानीपत रूट बनाए गए रेलवे एलीवेटेड ट्रैक से प्रभावितों को दुकानें दी जाएंगी। इस प्रोजेक्ट से संबंधित फाइल डिवीजनल कमिश्नर के स्तर से चंडीगढ़ मुख्यालय भेजी गई है। जहां से रेट तय किए जाने हैं। अधिकारियों के मुताबिक प्रदेश सरकार द्वारा रेट फाइनल किए जाने के बाद लाभार्थियों को दुकानें लाटरी सिस्टम से देने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर से अपने कार्यकाल में किया था। उनके मुताबिक यह उनका ड्रीम प्रोजेक्ट भी है।

शॉपिंग कॉम्प्लेक्स प्रोजेक्ट में पहले लिफ्ट का प्रावधान नहीं था। लेकिन दुकानदारों और आने-जाने वालों की सहूलियत के लिए 2 लिफ्ट लगेंगी। बीच के ब्लॉक को यू सेफ ब्लॉक से जोड़ने के लिए ग्लॉस ब्रिज बनेगा। इसका भी टेंडर लगाया है। प्रथम तल की छत पर ओपन रेस्टाेरेंट कॉन्सेप्ट तैयार किया है। इसके लिए किचेन व छत पर ही टायलेट निगम से बनवाया जाएगा। -डॉ. नरहरि सिंह बांगड़, कमिश्नर नगर निगम।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!