May be an image of text that says "कोई खबर या विज्ञापन देने लिए 8950895036 पर सम्पर्क करें| publxc DIGITAL f Google News BHOOM www.digitalbhoomi.news RNI Code: HARBIL01884 हरियाणा सरकार ने भीषण सर्दी के कारण राज्य के सभी स्कूलों (सरकारी तथा प्राइवेट) में 21 जनवरी, 2023 तक शीतकालीन अवकाश बढ़ा दिया है| सभी विद्यालय उत्त समय अवधि के दौरान बंद रहेंगे। दिनांक 23 जनवरी 2023 से विद्यालय पुनः की भांति खोले जाएंगे"

हरियाणा में ठंड को देखते हुए स्कूलों में 6 दिन का शीतकालीन अवकाश बढ़ा दिया है। अब सूबे में 21 जनवरी तक स्कूलों में छुट्‌टी रहेगी। 22 जनवरी को रविवार होने के कारण स्कूल 23 जनवरी सोमवार को पूर्व की भांति खोले जाएंगे। इसको लेकर शिक्षा विभाग ने ऑर्डर जारी कर दिए हैं।

इससे पहले हरियाणा के शिक्षा विभाग ने 1 जनवरी से 15 जनवरी तक स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियों के ऑर्डर जारी किए थे। इस साल ठंड को देखते हुए सरकार ने छुटि्टयों को बढ़ाने का फैसला किया है। यह पहली बार होगा कि हरियाणा में 22 दिन लगातार शीतकालीन अवकाश किया गया है।

हरियाणा में बोर्ड परीक्षाओं की भी घोषणा हो चुकी है। छुटि्टयों के कारण 10वीं और 12वीं के छात्र छात्राओं की तैयारियों पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े, इसलिए इन्हें स्कूल आना होगा। बोर्ड परीक्षार्थियों की सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक कक्षाएं लगाई जाएंगी। साथ ही अवकाश के दौरान आने वाले शिक्षकों को बदले में अर्जित छुट्‌टी दी जाएंगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!