
हरियाणा के करनाल जिले के रहने वाले कुख्यात गैंगस्टर भानु राणा की अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया में हत्या का दावा किया गया है। यह जानकारी लॉरेंस गैंग के सरपंच बॉस द्वारा सोशल मीडिया पर साझा की गई पोस्ट में सामने आई।
पोस्ट में लिखा गया:
“एक साल पहले ही हमने कहा था कि भानु राणा को मरवाया जाएगा। यह देश के खिलाफ काम कर रहा था। इसे मारकर धरती में 10 फीट नीचे दफना दिया गया।”
( पोस्ट की पुष्टि नहीं की है।)
भानु राणा पहले लॉरेंस गैंग से जुड़ा हुआ था। नवंबर 2025 में यह सामने आया था कि उसे अमेरिका में गिरफ्तार किया गया था, और उसके जल्द भारत डिपोर्ट होने की भी खबरें थीं। हालांकि, उसे भारत नहीं लाया गया।
भानु राणा करनाल के सांभली गांव का निवासी था। गांव के सरपंच प्रतिनिधि संजीत कुमार ने कहा कि परिवार और गांव में इस संबंध में अभी कोई सूचना नहीं मिली है।


कैलिफोर्निया में हरियाणा के गैंगस्टर भानु राणा की हत्या…
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
हरियाणा के करनाल जिले के कुख्यात गैंगस्टर भानु राणा की अमेरिका के कैलिफोर्निया में हत्या किए जाने का दावा सामने आया है। यह दावा लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए किया गया है। हालांकि, इस दावे की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
पोस्ट में गैंग की ओर से लिखा गया कि “एक साल पहले ही चेतावनी दी थी कि भानु राणा को मार दिया जाएगा। वह देश के खिलाफ काम कर रहा था। उसे मारकर 10 फीट नीचे दफना दिया गया।” हालांकि, दैनिक भास्कर इस वायरल पोस्ट की पुष्टि नहीं करता।
बताया जा रहा है कि भानु राणा पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग से ही जुड़ा हुआ था, लेकिन बाद में उसके रिश्ते बिगड़ गए थे और वह विरोधी गुटों के संपर्क में आ गया था। इसके बाद से ही वह गैंग के निशाने पर था।
भानु राणा का आपराधिक रिकॉर्ड भी लंबा रहा है। उसके खिलाफ 2015 में पहला केस दर्ज हुआ था। 2018 में अवैध हथियार और मारपीट के मामले सामने आए, वहीं 2020 से 2022 के बीच फायरिंग और शूटआउट के कई केस दर्ज हुए। वर्ष 2023 में वह फर्जी पासपोर्ट के जरिए अमेरिका फरार हो गया था।
नवंबर 2025 में खबर सामने आई थी कि उसे अमेरिका में गिरफ्तार किया गया है और भारत डिपोर्ट किए जाने की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन बाद में उसे भारत नहीं लाया जा सका।
इसी बीच जून 2025 में करनाल STF ने उसके दो करीबियों को हैंड ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उन्होंने पंजाब के जालंधर में ग्रेनेड सप्लाई करने की बात कबूल की थी, जहां बाद में ब्लास्ट भी हुए।
गांव में भानु की मां अकेली रहती है, जबकि परिवार को उसकी कथित हत्या की कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। वहीं कैलिफोर्निया में रह रहे करनाल के एक युवक ने भी इस घटना की पुष्टि से इनकार करते हुए इसे दहशत फैलाने की कोशिश बताया है।
फिलहाल, भानु राणा की मौत को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है और न ही किसी अमेरिकी एजेंसी या भारतीय प्रशासन की ओर से इसकी पुष्टि की गई है। मामले को लेकर जांच और सत्यापन का इंतजार है।
