कांग्रेस ने चंडीगढ़ में विधायक दल की मीटिंग शुरू हो गई है, जिसमें तय होगा कि हरियाणा कांग्रेस विधायक दल का नेता कौन बनेगा। इस मीटिंग में कांग्रेस हाईकमान के 3 ऑब्जर्वर अशोक गहलोत, अजय माकन और प्रताप सिंह बाजवा भी मौजूद रहेंगे।  कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक अगर सहमति न बनी तो फिर नेता विपक्ष के चुनाव का अधिकार कांग्रेस हाईकमान को दिया जा सकता है।

जुलाना से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट, अंबाला सिटी से निर्मल सिंह और पंचकूला से विधायक चंद्रमोहन बिश्नोई मीटिंग बीच में ही छोड़कर बाहर आ चुके हैं।

वहीं मीटिंग शुरू होने से पहले ऑब्जर्वर प्रताप सिंह बाजवा ने कहा- ‘इस मीटिंग में विधायक दल के नेता को लेकर चर्चा होगी। जो भी नाम सर्वसम्मति से होगा, उसकी रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व को भेज दी जाएगी। इसके बाद दिल्ली से ही नाम की घोषणा होगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!