हरियाणा में CM और मंत्रियों के शपथग्रहण के बाद आज (18 अक्टूबर) को चंडीगढ़ स्थित सचिवालय में कैबिनेट की पहली मीटिंग हो रही है। जिसकी अध्यक्षता CM नायब सैनी कर रहे हैं। मीटिंग से पहले सैनी ने CM आफिस जाकर कार्यभार संभाला।

हरियाणा प्रदेश के अपने 2.80 करोड़ परिवारजनों की अनथक सेवा का व्रत लेकर प्रदेश के मुख्य सेवक के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

CM नायब सैनी ने कहा:

मैं भावुक और नतमस्तक हूं।सबका साथ,सबका विकास और सबका विश्वास का संकल्प सर्वोपरि है।

हरियाणा प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ,समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में हमारी पूर्ण बहुमत की ये सरकार सेवा, सुशासन,समानता,समृद्धि और गरीब कल्याण के लिए समर्पित होगी।

पदभार संभालने के बाद पहले फैसले में सीएम सैनी ने कहा कि राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में गंभीर किडनी रोगियों को फ्री डायलिसिस की सुविधा मिलेगी। भविष्य में सभी मेडिकल कॉलेजों में भी इस फ्री सुविधा का लाभ मिलेगा। वहीं सभी मंत्रियों को ऑफिस भी अलॉट कर दिए गए हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!