हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने नए विधायक के रूप में शपथ ले ली। गुरूवार को विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

नायब सैनी ने करनाल विधानसभा सीट से उपचुनाव जीता है। यह सीट पूर्व CM मनोहर लाल खट्‌टर के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी।

शपथग्रहण के बाद CM सैनी ने दावा किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में हरियाणा में फिर BJP की सरकार बनेगी।

उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्‌टर की साढ़े 9 सालों की सरकार में भ्रष्टाचार दिखाई नहीं दिया।

सीएम की शपथ ग्रहण में डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, लीलाराम गुर्जर, डुडाराम, सत्यप्रकाश जरवाता, बिजली मंत्री रणजीत सिंह, बागी जेजेपी विधायक देवेंद्र बबली के अलावा कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, विधायक रामकुमार कश्यप भी मौजूद रहे।

सीएम सैनी ने कहा कि भाजपा की कल यानी बुधवार को विधायक दल और मंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक की थी। इस बैठक में सामने आया है कि कांग्रेस ने झूठ के दम पर चुनाव जीतने का काम किया है। कांग्रेस ने चुनाव में झूठ का सहारा लिया है।

कांग्रेस ने चुनाव जीतने के लिए डॉ भीमराव अंबेडकर का भी सम्मान नहीं किया। कांग्रेस ने संविधान को अपमानित करने का काम किया है। जबकि भाजपा ने हमेशा ही अंबेडकर जी को सम्मान दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 सालों में गरीबी हटाने का काम किया है।

सीएम सैनी बोले कि हरियाणा में हमारी सरकार बहुमत में है। लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस से ज्यादा बीजेपी का वोट प्रतिशत है। सीएम सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार योजनाबद्ध तरीके पात्रों तक प्राथमिकता के आधार पर लाभ पहुंचाएंगी। हमारी डबल इंजन की सरकार ने लोगों को रहने के लिए छत दी है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!