हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के CM सैनी ने सूबे के किसानों के लिए बड़ा फैसला लेते हुए राहत भरी खबर दी है। 

जानकारी के मुताबिक, CM सैनी ने रबी फसलों के प्रति एकड़ औसत उत्पादन की सीमा में बढ़ोतरी किए जाने का फैसला किया है। मिली जानकारी के अनुसार, इस फैसले से किसानों को प्रति एकड़ ज्यादा पैदावार होने से फसल बेचने में कोई परेशानी नहीं होगी। CM का यह फैसला सूबे की पांच फसलों पर लागू होगा।

मिली जानकारी के अनुसार, CM ने जौ की फसल उत्पादन सीमा 15 क्विंटल से बढ़ाकर 16 क्विंटल प्रति एकड़ किया है। जानकारी के मुताबिक, साथ ही चने का औसत उत्पादन सीमा 5 क्विंटल से बढ़ाकर 6 क्विंटल प्रति एकड़ कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, इसके अलावा सूरजमुखी का उत्पादन सीमा 8 क्विंटल से बढ़ाकर 9 क्विंटल प्रति एकड़ और गर्मी में पैदा होने वाली मूंग की फसल का औसत उत्पादन सीमा बढ़ाते हुए 3 क्विंटल से 4 क्विंटल प्रति एकड़ किया है

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!