हरियाणा में 7 नगर निकायों और पंचायती राज के 528 पदों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। सोनीपत नगर निगम दोपहर 12 बजे तक 11.6, पंचकूला में 14 जबकि अंबाला में 15 परसेंट मतदान हुआ।

रेवाड़ी में एक पोलिंग बूथ पर वोट न डलने को लेकर एक महिला ने हंगामा कर दिया। हंगामा बढ़ता देख अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। नारनौल के कनीना में वार्ड उपचुनाव में सुबह 10 बजे तक ही 42 परसेंट पोलिंग हो गया।

निकाय और पंचायत चुनाव में वोटिंग EVM से हो रही है, लेकिन वीवीपैट का इस्तेमान नहीं किया जा रहा है। सोनीपत के बूथ नंबर- 61 पर बुजुर्ग महिला पोलिंग बूथ के बाहर ही गिर गईं, व्हीलचेयर न मिलने पर परिजन उन्हें स्कूटी पर बैठाकर वोट डलवाने लाया गया।

नगर निगम चुनाव पंचकूला, अंबाला और सोनीपत जबकि रेवाड़ी में नगर परिषद और उकलाना, धारूहेड़ा व सांपला में नगर पालिका के चुनाव हो रहे हैं। इनके अलावा, 2 जिला परिषद सदस्य, 12 ब्लॉक समिति सदस्य, 29 सरपंच और 485 पंचों के लिए भी सुबह 8 बजे से वोट डाले जा रहे हैं। पंचायत उपचुनाव का रिजल्ट आज ही घोषित कर दिया जाएगा, जबकि निकाय चुनाव का रिजल्ट 13 मई को आएगा।

सोनीपत, पंचकूला और अंबाला सहित विभिन्न जगहों पर सभी पोलिंग बूथ पर सुबह 6 बजे पॉल मॉक कराया गया। इसमें सभी प्रत्याशियों के एजेंटों को बुलाया गया। उन्हें चुनावी प्रक्रिया और ईवीएम के बारे में बताया गया। पोलिंग बूथ के पास ही प्रत्याशियों के सपोर्टर वोटिंग पर्ची लेकर बैठे रहे।

रेवाड़ी के बूथ नंबर 64 पर मतदान करीब 20 मिनट देरी से शुरू हुआ। पोलिंग ऑफिसर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि कमपॉर्टमेंट की बॉक्स का कवर टूट गया था, जिसकी वजह से कुछ दिक्कत हुई। मतदान में करीब 5-10 मिनट की ही देरी हुई है।

सोनीपत के डीएवी स्कूल में बनाए गए बूथ नंबर 61 के बाहर वोट करने आई 91 वर्षीय भवानी देवी सड़क पर ही गिर गई। परिवार का आरोप है कि पोलिंग स्टेशन पर व्हीलचेयर नहीं मिली। जिसके बाद उन्हें स्कूटी पर बैठाकर वोट डलवाने ले जाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!