हांसी में ट्रैफिक एसएचओ प्रेम कुमार को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के साथ हुए विवाद के बाद की गई, जिसमें ड्यूटी और मेडिकल रिपोर्ट को लेकर दोनों के बीच बहस हुई थी। इस घटना से जुड़ा एक ऑडियो भी सामने आया है।

पुलिस विभाग के अनुसार, एसएचओ प्रेम कुमार के शराब के नशे में होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। रिपोर्ट और विभागीय जांच के आधार पर उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

वहीं, एसएचओ प्रेम कुमार ने मामले में अपना अलग पक्ष रखा है। उन्होंने बताया कि उन्हें एसपी द्वारा बस स्टैंड के आसपास ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु करने के आदेश दिए गए थे। इन आदेशों का पालन करते हुए उन्होंने ई-रिक्शा और ऑटो को वहां से हटाया। प्रेम कुमार के अनुसार, इस दौरान उन्हें स्थानीय विधायक विनोद भयाना का भी फोन आया था।

इस बीच, सोशल मीडिया पर एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सामने आई है, जिसमें कथित तौर पर ट्रैफिक एसएचओ और पुलिस अधीक्षक के बीच हुई बातचीत रिकॉर्ड है। इस बातचीत में एक महिला पुलिसकर्मी एसएचओ को बताती है कि ‘साहब आपसे बात करना चाहते हैं’।

कॉल कनेक्ट होने पर पुलिस अधीक्षक एसएचओ से पूछते हैं, ‘मेरे कंप्लेंट क्लर्क ने तुम्हें फोन किया था क्या। एसएचओ जवाब देते हैं, ‘हां सर, वो कह रहे हैं कि ट्रैफिक वाले आ रहे हैं सभी।’ इस पर पुलिस अधीक्षक सवाल करते हैं, ‘उसने तुम्हें यहां आने को कहा था, तुमने क्या जवाब दिया। एसएचओ कहते हैं, ‘सर, मैं अभी ट्रैफिक रोड पर खड़ा हूं।’ इसके बाद पुलिस अधीक्षक गुस्से में कहते हैं, ‘तो क्या हो गया, इसे तुरंत सस्पेंड करो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!