हरियाणाभर के राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा छठी से 12वीं तक के विद्यार्थियों के ज्ञान का मूल्यांकन किया जाएगा। जिसके लिए अर्ध वार्षिक परीक्षाएं 29 सितंबर से आरंभ होने जा रहे हैं। जो करीब एक पखवाड़े तक चलने के बाद 14 सितंबर को समाप्त होंगी। इन परीक्षाओं के लिए जारी डेटशीट में बदलाव किया गया है।
कक्षा छठी से 12वीं तक के स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षाओं को सुचारू आयोजन करने के लिए विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारी व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को पत्र जारी किया गया है। जिसके तहत 13 सितंबर को होने वाली परीक्षाएं अब 14 सितंबर को आयोजित की जाएंगी।

