रोहतक में व्यक्ति को इंटरनेट से गूगल-पे का हेल्पलाइन नंबर सर्च करना भारी पड़ गया। जब वह अपने अकाउंट से एक लाख रुपए की ट्रांजेक्शन कर रहा था तो उसमें तकनीकी खराबी दिखाई गई। समस्या का समाधान करने के लिए इंटरनेट से हेल्पलाइन नंबर सर्च किया और संपर्क किया, लेकिन वह नंबर किसी ठग का निकला। गूगल-पे की लिमिट बढ़ाने के नाम पर कुल 1 लाख 2 हजार 500 रुपए ठग लिए।

रोहतक की भिवानी चुंगी स्थित शिव नगर निवासी योगेश दत्त शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका छोटा भाई गूगल-पे से एक लाख रुपये भेज रहा था, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण पैसे नहीं भेजे जा रहे थे। इसके बाद उन्होंने इंटरनेट से गूगल-पे का हेल्पलाइन नंबर सर्च किया। इंटरनेट पर मिले मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। फोन पर सामने वाले को जब अपनी समस्या के बारे में बताया कि उसने मोबाइल पर एक लिंक भेजा।

उसने कहा कि लिंक पर क्लीक करने से लिमिट बढ़ जाएगी। भेजे गए लिंक पर क्लीक करते ही खाते से 1 लाख 2 हजार 500 रुपए खाते से निकल गए। अकाउंट से पैसे निकालने के लिए कुल पांच ट्रांजेक्शन की गई। चार ट्रांजेक्शन में 25-25 हजार रुपए (1 लाख रुपए) निकाले थे। वहीं पांचवी ट्रांजेक्शन में 2500 रुपए निकाले गए। जब इस धोखाधड़ी का पता पीड़ित को लगा तो उसने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने भी अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!