बालसमंद रोड स्थित गुरुकुल आर्य नगर का 58वां वार्षिकोत्सव 7 अक्टूबर से 9 तक मनाया जाएगा। गुरुकुल के मंत्री एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम में देश प्रदेश के प्रख्यात आर्यसमाजी व विद्वान शिरकत करेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ सात अक्टूबर को सुबह नौ बजे से 11 बजे यज्ञ व वेद प्रचार कार्यक्रम के साथ होगा। इसके बाद आठ अक्टूबर को सुबह यज्ञोपरांत गुरुकुल के प्रधान एवं सीकर से सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यातिथि सेठ राजकुमार शिरकत करेंगे, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड होल्डर डॉ. नवनीत मलेठिया करेंगे।
