रोहतक। रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। रेलवे द्वारा भावनगर से हरिद्वार तक वाया रोहतक ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है।

रेल यात्री वेलफेयर एसोसिएशन रोहतक के अध्यक्ष अमन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे द्वारा गाड़ी संख्या 09271/09272 भावनगर टर्मिनस–हरिद्वार–भावनगर टर्मिनस स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा।

समय-सारिणी इस प्रकार रहेगी:➡️ गाड़ी संख्या 09271 (भावनगर टर्मिनस–हरिद्वार स्पेशल)यह ट्रेन 12 अप्रैल 2026 से 31 मई 2026 तक प्रत्येक रविवार को सुबह 04:25 बजे भावनगर टर्मिनस से रवाना होगी।

अगले दिन सुबह 07:25 बजे रोहतक पहुंचेगी और 07:28 बजे रवाना होकर दोपहर 3:00 बजे हरिद्वार पहुंचेगी।

➡️ गाड़ी संख्या 09272 (हरिद्वार–भावनगर टर्मिनस स्पेशल)यह ट्रेन 13 अप्रैल 2026 से 1 जून 2026 तक प्रत्येक सोमवार को शाम 4:25 बजे हरिद्वार से रवाना होगी।रात 11:03 बजे रोहतक पहुंचेगी और 11:08 बजे रवाना होकर बुधवार सुबह 4:35 बजे भावनगर टर्मिनस पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव:सीहोर, ढोला, सुरेन्द्रनगर गेट, वीरमगाम, अंबली रोड, गांधीनगर कैपिटल, मेहसाणा, पालनपुर, आबू रोड, फालना, मारवाड़, पाली मारवाड़, लूणी, जोधपुर, मेड़ता रोड, डेगाना, छोटी खाटू, सुजानगढ़ (सालासर धाम), रतनगढ़, चूरू, सादुलपुर, हिसार, भिवानी, कलानौर, रोहतक, पानीपत, अंबाला, सहारनपुर और रुड़की।

कोच संरचना:इस ट्रेन में कुल 22 LHB कोच होंगे, जिनमें4 जनरल (अनारक्षित)8 स्लीपर6 थर्ड एसी2 सेकंड एसी2 जनरेटर कार शामिल हैं। इस ट्रेन की बुकिंग 10 अप्रैल शाम 5 बजे से शुरू हो चुकी है। इस ट्रेन के संचालन से हरियाणा के प्रमुख जिले रोहतक, पानीपत और भिवानी पहली बार सीधे सुजानगढ़ (सालासर धाम), जोधपुर और भावनगर जैसे प्रमुख स्थानों से जुड़ेंगे। श्रद्धालु अब इस ट्रेन के माध्यम से आसानी से सालासर बालाजी के दर्शन कर सकेंगे।

हरिद्वार की ओर जाते समय ट्रेन रात 11:40 बजे सुजानगढ़ पहुंचेगी, जबकि भावनगर की ओर जाते समय सुबह 5:40 बजे सुजानगढ़ पहुंचेगी।यात्री ट्रेन की पूरी समय-सारिणी और अन्य जानकारी NTES और IRCTC Rail Connect ऐप पर देख सकते हैं।

रेल यात्री वेलफेयर एसोसिएशन रोहतक लगातार प्रयासरत है कि रोहतक को अधिक से अधिक रेल सुविधाएं मिलें, ताकि यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!