गांव भगवतीपुर के एकांश ढुल का जनता कॉलोनी में हुआ भव्य स्वागत।
आई ए एस परीक्षा में देश में तीसरी रैंक पाने वाले एकांश ढुल का आज रोहतक में जनता कॉलोनी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा भव्य स्वागत किया गया। मैन रोड से कॉलोनी तक एकांश को ढोल नगाड़ों के साथ समारोह स्थल तक लाया गया। जहाँ कॉलोनी के प्रधान सुभाष चंद गुप्ता, नीरज एहलावत ओर कॉलोनी के गणमान्य लोगों ने उनका स्वागत किया।

एकांश ने इतने उच्च पद के लिए अपने दादा माता पिता और मित्रों का सहयोग बताया। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों का पालन करवाना ओर जनता के लिए एक स्वच्छ प्रशाशन देना उनकी प्राथमिकता रहेगी। जब उनसे पूछा गया कि अधिकारी बनने के बाद जनता की शिकायत रहती है कि अधिकारी फोन नहीं उठाते तो इस पर जवाब को टालते हुए कहा सरकार के आदेश जो भी होंगे या जनता के लिए सरकार की जो योजनाएं होगी उनको लागू करवाना उनकी प्राथमिकता होगी।
बाइट एकांश ढुल आई ए एस अधिकारी।
लोकेशन रोहतक रिपोर्टर हर्षवर्धनशर्मा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!