रोहतक में नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर निगम रोहतक इकाई के कर्मचारियों की क्रमिक भूख हड़ताल जारी है। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर 27 मार्च से यह भूख हड़ताल शुरू की थी। लगातार तीन दिनों से जारी क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों का रोष बढ़ता जा रहा है।

कर्मचारी नेता संजय बिड़लान ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की अनदेखी कर रही है। जिसे किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। प्रतिदिन प्रत्येक दरोगा अपने साथ दो-दो कर्मचारी लेकर क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठेगा। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए कहा।

नगर पालिका कर्मचारी संघ ने 27 मार्च से क्रमिक भूख हड़ताल शुरू की है, जो 4 अप्रैल तक जारी रखने का निर्णय लिया हुआ है। इससे पहले सरकार तथा संघ के पदाधिकारियों के बीच कर्मचारियों की मांगों पर सहमति बनी थी, लेकिन सरकार द्वारा कर्मचारियों की मांग पूरी नहीं की गई।

क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों की मांग है कि 2063 फायर ऑपरेटर की भर्ती पर रोक लगाई जाए, सफाई कर्मचारी पे रोल को एक मुश्त में पक्का किया जाए तथा कौशल रोजगार को भंग करके कार्यालय में लगे सभी पदों के कर्मचारियों को पे रोल पर लगाया जाए। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द मांगों को पूरा किया जाए।

कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर 9 दिन तक क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की कर्मचारी विरोधी नीति को देखते हुए नगर निगम रोहतक में भूख हड़ताल का निर्णय लिया है। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही चेतावनी दी कि जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती, तब तक आंदोलन जारी रखेंगे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!