महेंद्रगढ़ के नारनौल के दैनिक रेलयात्री संघ की बार-बार की जा रही मांग को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने मदार-रोहतक-मदार स्पेशल रेलसेवा का संचालन सोमवार से फिर से शुरू कर दिया। इस ट्रेन को अब रेलवे 15 दिन स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाएगा। जो 17 मार्च सोमवार से शुरू होगी। इसके संचालन से रोहतक व झज्जर के लोगों को खाटू श्याम बाबा के जाने के लिए रेल मिल जाएगी।

रेलवे द्वारा पहले में मदार-रोहतक-मदार ट्रेन का संचालन किया जा रहा था। मगर यह ट्रेन कुछ दिनों के लिए बंद कर दी गई थी। इसके बंद होने से दैनिक रेल यात्रियों को काफी परेशानी होने लगी थी।

वहीं रोहतक व झज्जर से खाटू श्याम बाबा के जाने वाले यात्रियों को भी कोई सीधा साधन नहीं मिल रहा था। जिसके चलते दैनिक रेल यात्री संघ द्वारा इस ट्रेन का संचालन फिर से शुरू करने की मांग बार-बार उठाई जा रही थी। इस बारे में रेल मंत्री को भी पत्र भेजा गया था।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 09639, मदार-रोहतक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 17 मार्च सोमवार से 31 मार्च तक (15 ट्रिप) मदार से प्रतिदिन 04.30 बजे मदार से रवाना होकर 12.50 बजे रोहतक पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09640, रोहतक-मदार स्पेशल रेलसेवा दिनांक 17 मार्च से 31 मार्च तक (15 ट्रिप) रोहतक से प्रतिदिन 13.20 बजे रवाना होकर 22.35 बजे मदार पहुचेगी।

यह रेलसेवा मार्ग में मदार, किशनगढ़, नरेना, फुलेरा, रेनवाल, बधाल, रिंग्स, श्रीमाधोपुर, कावंट, भगेगा, नीम का थाना, मांवडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुण्ड, रेवाडी , गोकलगढ, झज्जर, अबोहर एवं रोहतक स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 7 साधारण व 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 9 डिब्बे होंगे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!