रोहतक के सेक्टर 2 निवासी रेखा ने अर्बन एस्टेट थाने में छीना झपटी की शिकायत दी। इसमें बताया कि वह सोमवार को देर शाम करीब पौने 8 बजे सेक्टर 2 के देव भूमि मंदिर से पूजा करके वापस घर आ रही थी। इसी दौरान बीच रास्ते में एक स्कूटी सवार लड़का आया। जो काले रंग के कपड़े पहने हुए था। साथ ही उसने काला हेलमेट लगाया हुआ था और स्कूटी का रंग भी काला था।

महिला ने बताया कि स्कूटी सवार युवक ने आते ही उसके गले से सोने की चेन तोड़ ली। चेन तोड़कर आरोपी युवक वहां से फरार हो गया। जिसने अपना चेहरा ढका हुआ था। सोने की चेन करीब 2 तोले की थी, जिसकी कीमत सवा लाख से अधिक की है। घटना की शिकायत पुलिस को दे दी। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने शिकायत शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!