गीता जयंती समारोह को इस बार एक त्योहार का रूप दिया जा रहा है। नगर के मुख्य चौराहों को सजाने की जिम्मेदारी अलग-अलग संस्थाओं व विभागों को दी गई है। प्रमुख मार्गों पर झंडे लगाकर भी नगर को सजाया जाएगा। इसके अलावा त्योहार की तरह लाइटिंग भी की जाएगी। गीता जयंती समारोह 12, 13 व 14 दिसंबर को पंडित श्रीराम रंगशाला में आयोजित किया जा रहा है।

समारोह के पहले दिन 12 दिसंबर को सांसद डॉ. अरविंद शर्मा महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। विभिन्न विभागों की ओर से आयोजित की जाने वाली प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया जाएगा। इसके बाद 13 दिसंबर को हरियाणा के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसी प्रकार से 14 दिसंबर को कार्यक्रम के अंतिम दिन समापन अवसर पर राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा मुख्य अतिथि होंगे। एडीसी महेंद्रपाल ने कहा है कि इस बार के गीता जयंती समारोह की अनोखी छटा लोगों को देखने के लिए मिलेगी। एडीसी ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में गीता जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर अधिकारियों व समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित किया। तीनों ही दिन स्कूली छात्र-छात्राओं की ओर से आकर्षक व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर भी ड्यूटियां निर्धारित कर दी गई है। समारोह के दौरान तीनों ही दिन सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया जाएगा। पहले दिन 12 दिसंबर को कलाकार शमिंद्र सम्मी अपनी प्रस्तुति देंगे। 13 दिसंबर को हरियाणवी सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा, जिसमें गजेंद्र फोगाट एंड पार्टी की ओर से प्रस्तुति दी जाएगी। 14 दिसंबर को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें कलाकार मास्टर सलीम एंड पार्टी की ओर से प्रस्तुति दी जाएगी।

नगराधीश ज्योति मित्तल ने कहा कि गीता जयंती समारोह के दौरान सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। सेमिनार के आयोजन को लेकर वह अपने कार्यालय में समीक्षा बैठक को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार कॉलेज स्तर पर सेमिनार का आयोजन होगा, जिसमें प्रबुद्ध लोगों द्वारा गीता के महत्व विषय पर व्याख्यान दिया जाएगा। उन्होंने विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के संचालकों को निर्देश दिया कि वह अपने-अपने संस्थानों में गीता महोत्सव के संबंध में फ्लेक्स अवश्य लगाएं

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!