रोहतक में लोगों को अपनी संपत्ति की सूचना स्वत: प्रमाणित करनी होगी। ऐसा करने से कोई अन्य व्यक्ति आपकी प्रॉपर्टी आईडी पर अपना आवेदन नहीं कर सकेगा और न ही प्रॉपर्टी आईडी के संबंध में सूचना प्राप्त कर सकता है। इसके लिए रोहतक में आज से 10 अप्रैल तक कैंप लगाए जाएंगे।

रोहतक नगर निगम के आयुक्त अजय कुमार ने बताया कि नगर निगम के सभी वार्डों में आमजन की सुविधा व उनकी संपत्ति की सूचना स्वतः प्रमाणित करवाने के लिए वार्ड अनुसार कैंपों का आयोजन किया जाएगा। इस कार्य के लिए नगर निगम के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा चुकी है। वे वार्डों में संपत्ति की सूचना को स्वतः प्रमाणित करवाने का कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि संपत्ति की सूचना स्वतः प्रमाणित करना बिल्कुल आसान है। अपनी संपत्ति के विवरण को अपने घर से भी स्वतः प्रमाणित कर सकते है या नगर निगम रोहतक द्वारा इस कार्य के लिए लगाए जा रहे कैंपों में भी करवा सकते है। संपत्ति ​​​​​​की सूचना स्वतः प्रमाणित करने के लिए सबसे पहले ‘संपत्तिकर का बकाया भुगतान एवं अदेय प्रमाणपत्र पोर्टल’ https://property.ulbharyana.gov.in/ पर अपने मोबाइल नंबर या ई-मेल के माध्यम से लॉगइन करें।

लॉगइन के पश्चात मोबाइल नंबर से जुड़ी हुई संपत्ति दिखाई देगी या पोर्टल पर संपत्ति आईडी के माध्यम से अपनी संपत्ति खाजे। जहां पर View Details/Self Certify दिखाई देगा। जिसको खोलने पर संपत्ति का संपत्ति विवरण, मोबाइल नम्बर, मालिक का विवरण, संपत्ति पर बकाया राशि का विवरण जैसे कि संपत्ति कर, फायर टैक्स, विकास शुल्क के साथ संपत्ति अधिकृत क्षेत्र/अनाधिकृत क्षेत्र का विवरण दिखाई देगा।

सभी विवरण पर हां या नहीं का विकल्प दिखाई देगा। यदि संपत्ति का ब्यौरा सही है तो हां निहित करने के पश्चात परिवार पहचान पत्र का विकल्प दिखाई देगा। यदि आपके पास परिवार पहचान पत्र की आईडी हो उसे भरे अन्यथा संपत्ति में रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर आपके पास ओटीपी प्राप्त होगा जिसे भरकर सूचना स्वतः प्रमाणित करें।

आज यहां लगेगा शिविर
वार्ड नंबर 1 धर्मशाला, शास्त्री नगर, पैट्रोल पम्प वाली गली, हिसार बाईपास
वार्ड नंबर 4 जाट धर्मशाला, पुराना सीआईए स्टाफ, बाबरा मोहल्ला
वार्ड नंबर 7 सैनी धर्मशाला, चमनपुरा, राहड़ रोड़
वार्ड नंबर 8 सामुदायिक केन्द्र आजादगढ़
वार्ड नंबर 9 सरकारी स्कूल सैक्टर-3, नजदीक महेन्द्रा मॉडल स्कूल
वार्ड नंबर 13 श्री ओमकारेश्वर मंदिर, झंग कालोनी
वार्ड नंबर 16 जैन धर्मशाला रेलवे रोड़
वार्ड नंबर 18 जागरण पार्क, जनता कालोनी
वार्ड नंबर 20 कम्युनिटी सैन्टर कन्हैली रोड़

8 अप्रैल को यहां लगेगा शिविर
वार्ड नंबर 2 सरकारी स्कूल इन्द्रा कालोनी, नजदीक पानी का बूस्टर
वार्ड नंबर 5 अम्बेडकर धर्मशाला, सलारा मोहल्ला
वार्ड नंबर 10 दादा बिशादे मंदिर बलियाणा गांव में
वार्ड नंबर 11 जाट भवन, सेक्टर 1
वार्ड नंबर 12 तिलक नगर धर्मशाला, तिलक नगर
वार्ड नंबर 14 मातुराम कम्युनिटी सैन्टर, गांधी नगर
वार्ड नंबर 17 श्री राम धर्मशाला, नजदीक पुराना बस स्टैंड
वार्ड नंबर 19 सनातन धर्म बारात घर, शिवाजी कालोनी
वार्ड नंबर 21 डॉ. भीम राव अम्बेडकर पार्क झज्जर चुंगी

10 अप्रैल को यहां लगेगा शिविर
वार्ड नंबर 3 श्री राम धर्मशाला, नजदीक पुराना बस स्टैंड
वार्ड नंबर 6 सति भाई साई नाथ आश्रम, नजदीक पंजाबी शिव धर्मशाला गोहाना रोड़
वार्ड नंबर 10 मोर वाली चौपाल, गॉव खेड़ी साध
वार्ड नंबर 15 बाबा मूला संत मंदिर आर्य नगर
वार्ड नंबर 22 सरकारी स्कूल मैन अड्डा सुनारियां कलां

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!