रोहतक की हरकी देवी कॉलोनी में प्रॉपर्टी डीलर के घर चोरी की वारदात सामने आई है। घटना उस समय हुई, जब परिवार बाहर गया हुआ था और मकान बंद था। पीछे से अज्ञात युवकों ने घर में घुसकर ताले तोड़े। वहीं, चोरी करके फरार हो गए। इसका पता लगते ही घटना की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

रोहतक की हरकी देवी कॉलोनी निवासी मनोज कुमार ने अर्बन एस्टेट थाना में चोरी की शिकायत दी। शिकायत में बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। 4 अप्रैल को सुबह वह अपने परिवार के साथ बाहर गया था। वहीं 4 अप्रैल को ही वापस घर आ गया। इसके बाद वह करीब 12 बजे काम से सिरसा चला गया। वहां से 5 अप्रैल को वापस आया।

उसने बताया कि घर आकर देखा तो उसके घर के ताले टूटे पड़े थे। वहां सारा सामान बिखरा हुआ था। जब चैक किया तो पाया कि उसके कमरे में रखी 2 अलमारियों से करीब सवा लाख रुपए व 7-8 तोले सोने के आभूषण चोरी मिले। इसके अलावा अन्य सामान किया गया है। इसकी सूचना पुलिस को दे दी।

सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। वहीं आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटनास्थल पर फिंगर प्रिंट टीम को भी बुलाया गया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!