पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के कत्ल के मास्टरमाइंड लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने पंजाब पुलिस को धमकी दी है। गोल्डी ने कहा कि बठिंडा जेल में हमारे भाई सारज संधू, बॉबी मल्होत्रा और जगरोशन हुंदल को तंग किया जा रहा है। डीजीपी गौरव यादव और जेल मंत्री हरजोत बैंस जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट पर कार्रवाई करे। अगर यह बंद न हुआ तो फिर हमें मूसेवाला मर्डर जैसी बड़ी वारदात करनी पड़ेगी। गोल्डी ने सोशल मीडिया के जरिए यह धमकी दी है।

यह लिखा गोल्डी बराड़ ने

“बठिंडा जेल में बॉबी मल्होत्रा, सारज संधू और जगरोशन हुंदल को डिप्टी इंद्रजीत काहलों तंग कर रहा है। वह हमारे भाईयों से पैसे मांगता है। उसने बिना किसी वजह इनसे मारपीट की है। मैं पंजाब सरकार और जेल मंत्री हरजोत बैंस से मांग करता हूं कि हमारे भाईयों की जेल बदली जाए। डिप्टी काहलों पर बनती कार्रवाई की जाए। अगर हमारे भाईयों का कोई नुकसान हुआ तो उसकी जिम्मेदारी जेल पुलिस की होगी।

पुलिस हमें फिर से बड़ी वारदात करने के लिए मजबूर न करे। डीजीपी गौरव यादव और जेल मंत्री हरजोत बैंस अपना फर्ज निभाएं। अगर हमें पहले ही विक्की मिड्‌डूखेड़ा और संदीप नंगल अंबिया का इंसाफ मिल जाता तो हम सिद्धू मूसेवाला को न मारते। बाकी लास्ट बात यह है कि जो भी हमारे एंटी पोस्ट डाल रहे हैं कि हम बदला लेंगे। वह पहले अपनी जान बचा लें, बाकी बाद में देख लेना। गोल्डी ने नीचे जग्गू भगवानपुरिया ग्रुप और लॉरेंस ग्रुप का नाम लिखा है”।

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का 29 मई को गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। जिसकी जिम्मेदारी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली। बराड़ ने इसे विक्की मिड्‌डूखेड़ा के कत्ल का बदला बताया। विक्की को बंबीहा गैंग के शूटर ने मोहाली में कत्ल किया था। पंजाब पुलिस के मुताबिक लॉरेंस के कहने पर गोल्डी बराड़ ने ही कनाडा में बैठकर मूसेवाला हत्याकांड की पूरी साजिश को अंजाम दिया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!