गुरुग्राम जिले में पथरेड़ी गांव स्थित अंसल पायनियर सिटी की साइट पर स्क्रैप का काम लेने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों गुटों के बीच सरेआम फायरिंग शुरू हो गई। इस स्थिति के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

काले रंग की गाड़ियों में सवार होकर आए हथियारबंद लोगों ने प्रोजेक्ट साइट पर पहुंचकर दूसरे पक्ष के साथ टकराव किया। स्क्रैप के कारोबार से जुड़े इस विवाद में वहां खड़ी कई गाड़ियों में भी जमकर तोड़फोड़ की। गाड़ियों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए और साइट पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

वारदात की सूचना मिलते ही बिलासपुर थाना पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस के आने से पहले ही घटना में शामिल लोग मौके से फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। स्थानीय पुलिस हमलावरों की पहचान करने के लिए आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है

इस बारे में बिलासपुर थाने के एसएचओ सुनील का कहना है कि सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। अभी मौके से तथ्य जुटाए जा रहे हैं। घटना में किसी भी व्यक्ति के जख्मी होने की कोई सूचना अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। फिलहाल स्थिति कंट्रोल में है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!