Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

Ganesh Visarjan 2024 Muhurat: गणेश विसर्जन के लिए कल 4 शुभ मुहूर्त, जानें घर में कैसे करें बप्पा का विसर्जन

हर साल गणेश चतुर्थी की शुरुआत चतुर्थी तिथि से होती है और समाप्ति अनन्त चतुर्दशी के दिन होती है। इस साल गणेश उत्सव का आखिरी दिन अनन्त चतुर्दशी रहेगा। मंगलवार के दिन चतुर्दशी तिथि में धूम-धाम से बप्पा को विदा किया जाएगा। गणेश जी का आगमन व विदायी शुभ मुहूर्त में विधि-विधान से किया जाना चाहिए। इस साल 17 सितंबर के दिन अनन्त चतुर्दशी पर कई भक्तजन गणेश विसर्जन करेंगे। आइए जानते हैं गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त व सम्पूर्ण विधि-

इस साल भाद्रपद महीने की अनन्त चतुर्दशी तिथि सितम्बर 16 को दोपहर 3:10 बजे से प्रारंभ होगी, जो सितम्बर 17 को सुबह 11:44 बजे तक समाप्त हो जाएगी। उदया तिथि के अनुसार, 17 सितंबर के दिन अनन्त चतुर्दशी तिथि मान्य होगी। 

17 सितंबर, अनन्त चतुर्दशी के दिन बप्पा के विसर्जन के लिए 4 शुभ चौघड़िया का मुहूर्त रहेगा। धार्मिक दृष्टि से चौघड़िया मुहूर्त किसी भी शुभ कार्य के लिए उत्तम माने जाते हैं। आइए जानते हैं दृक पंचांग के अनुसार, कल किस टाइम कर सकेंगे विसर्जन-

प्रातः मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत) – 09:11 से 13:47

अपराह्न मुहूर्त (शुभ) – 15:19 से 16:51

सायाह्न मुहूर्त (लाभ) – 19:51 से 21:19

रात्रि मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर) – 22:47 से 03:12, सितम्बर 18

गणपति जी की विदाई आदरपूर्वक, विनम्र भाव से पूजा के दौरान जाने-अनजाने में हुई गलती की माफी मांगे और फिर उनसे सुख-समृद्धि की कामना करें. बप्पा की विदाई नदी, झील, तालाब में विसर्जित करने की जगह घर पर ही विसर्जन कर सकते हैं.

Exit mobile version