मंगलवार को 1 अप्रैल 2025 से नया बदलाव होने वाला है। 1 फरवरी को सरकार ने बजट पेश करते हुए जो ऐलान किए थे उन पर काम शुरू होगा। आयकर छूट या सब्सिडी जैसे फायदे 1 अप्रैल 2025 से लागू हो जाते हैं, क्योंकि ये वित्तीय वर्ष के साथ जुड़े होते हैं। वहीं इन्फ्रास्ट्रक्चर और विकास परियोजनाएं, सामाजिक कल्याण योजनाओं का फायदा मिलने में समय लगता है, क्योंकि इन पर काम करने की एक लंबी प्रोसेस होती है।
न्यू टैक्स रिजीम के तहत अब 12 लाख रुपए तक की कमाई पर कोई टैक्स नहीं देना होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए 75 हजार के स्टैंडर्ड डिडक्शन के साथ यह छूट 12.75 लाख रुपए हो जाएगी। न्यू टैक्स रिजीम में 20 से 24 लाख की इनकम के लिए 25% टैक्स का नया स्लैब भी शामिल किया गया है।
हर महीने की पहली तारीख को ऑयल कंपनियां LPG, CNG-PNG और ATF की कीमतों की समीक्षा करती हैं।
1 अप्रैल 2025 से इनकी कीमतें बढ़ या घट सकती हैं। यह बदलाव सरकार और ऑयल कंपनियों के फैसलों पर निर्भर करेगा। बैंकिंग फ्रॉड रोकने के लिए पॉजिटिव पे सिस्टम लागू। बैंकों में धोखाधड़ी रोकने के लिए कई बैंक पॉजिटिव पे सिस्टम लागू कर रहे हैं। 5000 रुपये से अधिक के चेक पेमेंट के लिए ग्राहकों को चेक नंबर, तारीख, लाभार्थी का नाम और रकम वेरिफाई करानी होगी। यह बदलाव बैंकिंग फ्रॉड की घटनाओं को रोकने में मदद करेगा.
नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) RuPay डेबिट कार्ड में कई नए फीचर्स जोड़ रहा है।
अब इसमें एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस, इंश्योरेंस कवर, ट्रेवल, फिटनेस और वेलनेस से जुड़ी सुविधाएं भी मिलेंगी.
ये बदलाव 1 अप्रैल 2025 से प्रभावी होंगे।
SBI, PNB समेत कई बैंक न्यूनतम बैलेंस (Minimum Balance) नियमों में बदलाव कर रहे हैं। नए नियमों के अनुसार, मिनिमम बैलेंस की सीमा ग्राहक के इलाके (गांव, कस्बा, शहर) के आधार पर तय होगी। न्यूनतम बैलेंस न रखने पर अलग-अलग शुल्क लागू हो सकता है.
1 अप्रैल से कई बैंक ATM ट्रांजैक्शन के नए नियम लागू कर रहे हैं। दूसरे बैंकों के ATM से महीने में सिर्फ 3 बार मुफ्त निकासी की अनुमति होगी। 1 मई से अतिरिक्त निकासी पर 2 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन अतिरिक्त शुल्क देना होगा। मुफ्त निकासी सीमा पार करने पर 21 रुपये की जगह 23 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन शुल्क लगेगा.
नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) RuPay डेबिट कार्ड में कई नए फीचर्स जोड़ रहा है.
अब इसमें एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस, इंश्योरेंस कवर, ट्रेवल, फिटनेस और वेलनेस से जुड़ी सुविधाएं भी मिलेंगी.
ये बदलाव 1 अप्रैल 2025 से प्रभावी होंगे.
मिनिमम बैलेंस नियमों में बदलाव
SBI, PNB समेत कई बैंक न्यूनतम बैलेंस (Minimum Balance) नियमों में बदलाव कर रहे हैं.
नए नियमों के अनुसार, मिनिमम बैलेंस की सीमा ग्राहक के इलाके (गांव, कस्बा, शहर) के आधार पर तय होगी.
न्यूनतम बैलेंस न रखने पर अलग-अलग शुल्क लागू हो सकता है.
ATM से पैसे निकालने के नियमों में बदलाव
1 अप्रैल से कई बैंक ATM ट्रांजैक्शन के नए नियम लागू कर रहे हैं.
दूसरे बैंकों के ATM से महीने में सिर्फ 3 बार मुफ्त निकासी की अनुमति होगी.
1 मई से अतिरिक्त निकासी पर 2 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन अतिरिक्त शुल्क देना होगा.
मुफ्त निकासी सीमा पार करने पर 21 रुपये की जगह 23 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन शुल्क लगेगा.
