नगर निगम संयुक्त आयुक्त नमिता कुमारी ने बताया कि आज नगर निगम की टीम द्वारा कच्चा बेरी रोड़ पर डेयरी संचालको को चेतावनी दी गई कि वे गोबर को नाले/सीवर में न बहाकर अपनी-अपनी डेयरी में पिट बनाये तथा डेयरी से निकलने वाले गोबर का सही ढंग से निष्पादन किया जाये। नगर निगम की टीम को निर्देश दिए जा चुके है कि खुले में गोबर बहाने वालो पर अब सख्ती से कार्यवाही की जाये तथा उन्हे चिन्हित कर उनके चालान किए जाये, क्योकि गोबर बहाने से सीवर व नाले भर जाते है। डेयरी संचालक अपनी-अपनी डेयरी के बाहर जाली अवश्य लगाये ताकि तूड़ी व कूड़ा नालो में न जा सके। मुख्य सफाई निरीक्षक को निर्देश दिए जा चुके है कि जल्द से जल्द नाले की सफाई करवाई जाये ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके अतिरिक्त आज टीम द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक बेचने वालो के दो चालान किए गए।


डेयरी संचालको से पुनः अपील है कि वे गोबर, तूड़ी, कूड़ा आदि नालो में न बहाये व सभी स्वयं अपनी जिम्मेवारी निभाये व अपनी-अपनी डेयरी के बाहर जाली लगाये ताकि गोबर व तूड़ी नालो/सीवर में न जा सकें।


निरीक्षण के दौरान सहायक सफाई निरीक्षक परमजीत, कृष्ण लाल, संदीप राठी, सुशील कुमार आदि उपस्थित रहे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!