हरियाणा के स्कूलों में पहली से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए निशुल्क बस सेवा इस वर्ष भी जारी रहेगी। इस संबंध में शिक्षा विभाग की ओर से सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया गया है।

शिक्षा विभाग की ओर से सभी जिलों को योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में जारी की गई राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र तथा ब्याज से संबंधित राशि सरकार के रिसीप्ट हैड में जमा करवाकर के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही इसकी सूचना निदेशालय को 30 अप्रैल तक परीक्षा शाखा की ई-मेल eduhry.exam@gmail.com पर भिजवाने को कहा गया है।

हरियाणा सरकार ने पहली कक्षा से 12वीं कक्षा तक के बच्चों को परिवहन सुविधा मुहैया करवाने के उद्देश्य से प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को गाइडलाइन जारी कर दी है। अप्रैल माह से शुरू हुए शिक्षा सत्र के दौरान ही सरकारी विद्यालयों में पढ़ रहे पहली से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को निशुल्क विद्यार्थी परिवहन सुरक्षा योजना के तहत बस सुविधा मुहैया करवाई जाएगी।
शिक्षा निदेशालय की तरफ से जारी किए गए लेटर के अनुसार निशुल्क परिवहन व्यवस्था का लाभ लेने वाले छात्र-छात्राओं का दूरी सहित डेटा एमआईएस पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। जो विद्यार्थी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं उनका डेटा दूरी के साथ, वाहनों की सूची, रूट मैप अपलोड किया जाएगा।