रोहतक जिले के गांव घिलौड़ में रविवार (12 अक्टूबर) को एक चिता पर एक साथ 4 युवकों को जलाया गया। इससे पूरा गांव गमगीन हो गया। उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोग श्मशान पहुंचे थे। चारों युवक एक ही कुनबे के सदस्य थे। शनिवार (11अक्टूबर) शाम को सोनीपत में जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे पर रोड रोलर से इनकी कार टकरा गई थी, जिससे इनकी मौत हो गई। मृतकों में गांव घिलौड़ के रहने वाले अंकित, लोकेश, दीपांकर और सोमबीर थे।मृतक सोमवीर रोहतक ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष बलवान रंगा का बेटा था और वह शादीशुदा था। उसके 2 बच्चे भी हैं। वहीं, बाकी अंकित, लोकेश और दीपांकर अविवाहित थे।

कांग्रेस रोहतक शहरी जिला अध्यक्ष कुलदीप केडी के मुताबिक कांग्रेस पार्टी के रोहतक ग्रामीण अध्यक्ष बलवान रंगा के लड़के सोमवीर के साथ उसके परिवार के 3 दोस्त गाड़ी में थे। इनका इंटरलॉक टाइलों का बिजनेस है और इसी सिलसिले में मीटिंग के लिए गए थे।गांव रूखी के नजदीक गोहाना में सड़क का काम चल रहा है। जब ये युवक अपनी कीया गाड़ी से लौट रहे थे, तब सड़क के कंस्ट्रक्शन वर्क में लगा रोड रोलर सड़क पर ही खड़ा था। इनकी गाड़ी तेज गति में बेकाबू होकर इसी रोड रोलर से टकरा गई। इससे इनकी गाड़ी पूरी तरह टूट गई और एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। एक्सीडेंट के बाद मौके पर लोग जमा हुए। उन्होंने युवकों को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को भी मामले की सूचना दी। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टर ने बाकी तीनों युवकों को भी मृतक घोषित कर दिया।

वहीं, गांव घिलोड कलां के सरपंच अनिल के अनुसार नेशनल हाईवे पर अथॉरिटी ने किसी भी प्रकार का कोई कंस्ट्रक्शन वर्क को लेकर अलर्ट साइन नहीं लगाया गया था। नेशनल हाईवे अथॉरिटी और ठेकेदार की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ और गांव के 4 लड़कों की मौत हो गई।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!