मौसम की स्थिति की बात करें तो हरियाणा में लगातार उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते तापमान गिर रहा है. हिसार, महेंद्रगढ़ और फरीदाबाद में रात का तापमान करीब 17 डिग्री तक पहुंच गया. हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के कारण अक्टूबर के नौ दिनों में करीब 30 मिमी बारिश हो चुकी है. जबकि आमतौर पर इस समय सिर्फ 4 मिमी बारिश होती है. इस बार बारिश सामान्य से 64.9 प्रतिशत अधिक हुई है. इससे पहले 2004 में पूरे अक्टूबर में 58.4 मिमी बारिश हुई थी.

बारिश के बाद अब तापमान सामान्य से नीचे चला गया है. महेंद्रगढ़ की रात सबसे ठंडी रही यहां तापमान 17.1 डिग्री दर्ज किया गया. रात की ठंडक के चलते लोग कूलर और एसी बंद कर चुके हैं. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ जाने के बाद 14 अक्टूबर तक मौसम सामान्य रूप से खुश्क रहेगा. दिन में हल्की धूप और रात में ठंडक होने से यह मौसम रबी की फसलों की बुआई के लिए बहुत उपयुक्त है. किसानों को इस मौसम में सरसों, चना और गेहूं की बुआई करनी चाहिए ताकि पैदावार अच्छी हो.

सिरसा में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 18.8 डिग्री सेल्सियस है. फतेहाबाद का अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री और न्यूनतम 20.1 डिग्री दर्ज किया गया. प्रदूषण और ठंड के बीच लोग सचेत रहें और जरूरत पड़ने पर मास्क का इस्तेमाल करें.

Reactions
2

मौसम में बदलाव से उत्तर-पश्चिम भारत में शीतलहर का एहसास होने लगा है। हल्की ठंड अब लोगों को लगने लगी है। हिमाचल प्रदेश सहित पहाड़ी राज्यों में बर्ष की सफेद चादर बिछ गई है। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों सहित कई स्थानों पर बर्फबारी हुई। पहाड़ी राज्यों के कई इलाकों में रात का तापमान शून्य तक पहुंचने लगा है। जबकि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां भी न्यूनतम पारा सामन्य से नीचे आ गया है। दूसरी ओर मैदानी इलाकों में भी पारा गिरने लगा है। जिसके वजह से लोगों को ठंड अब सताने लगी है मौसम में हुआ ये बदलाव अक्टूबर में दिसंबर वाली ठंड का एहसास करा रहा है।

वहीं, पूर्वी और दक्षिण भारतीय राज्यों में मानसून की वजह से कई स्थानों पर बारिश का दौर जारी है। महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो पहाड़ों पर जल्द बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ से चलने वाली ठंडी हवाओं के कारण उत्तर भारत में सर्दी समय से पहले महसूस की जाने लगी है। 

मौसम में बदलाव के बीच आज मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे आ गया है। पारा कम होने से कई इलाकों में ठंड का एहसास होने लगा है। वहीं दिल्ली में अधिकतम तापमान 33.1 तो वहीं न्यूनतम तापमान 25.0 है वहीं जोशी मठ में अधिकतम तापमान 19 तो वहीं न्यूनतम तापमान 10 है चंडीगढ़ में 18.1, हरियाणा के हिसार में 17.6 और फरीदाबाद में 17.7 श्रीनगर में 23.0  डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।  रात में ठंड का अहसास होने लगा है।  यूपी के कई इलाकों में भी पारा सामान्य से काफी नीचे आ गया है। लखनऊ में न्यूनतम तापमान 21 तो अधिकतम 31 आगरा में 32 तो न्यूनतम 23 है। 

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!