कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास का निधन हो गया. गिरिजा व्यास 79 वर्ष की थी. बीते दिनों उदयपुर स्थित अपने घर में आरती करते समय आग लगने से वो बुरी तरह से झुलस गई थी. जिसके बाद उनका पहले उदयपुर और फिर अहमदाबाद में इलाज चल रहा था. इलाज के दौरान ही गुरुवार को दोपहर बाद उनके निधन की सूचना सामने आई. 31 मार्च को गिरिजा व्यास उदयपुर शहर में अपने घर में आरती करते समय आग से झुलस गईं. परिवारजनों ने यह जानकारी दी. व्यास (79) को तुरंत उदयपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया और बाद में आगे के इलाज के लिए उन्हें अहमदाबाद रेफर कर दिया गया था.

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!