हरियाणा में मौसम सुहावना हो गया है। बारिश ने हरियाणावासियों को गर्मी से राहत दी है। बताया जा रहा है कि हिसार, रेवाड़ी, सिरसा, फतेहाबाद, गुरुग्राम, पानीपत, भिवानी, झज्जर, जींद, महेंद्रगढ़, पलवल और फरीदाबाद में बारिश हो रही है। आंधी-तूफान भी चल रहा है। झज्जर में तो पेड़ भी टूटे हैं।

मौसम विभाग ने सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल व पानीपत में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। देर रात करनाल, पानीपत और कैथल में बारिश के साथ ओले गिरे थे।

मौसम विभाग के मुताबिक कल पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, फतेहाबाद व सिरसा, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, जींद, हिसार, रेवाड़ी व महेंद्रगढ़ में बारिश की संभावना है। रविवार को पंचकूला, अंबाला व यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक व झज्जर में फिर बारिश का अनुमान है। वहीं सूबे के अधिकतम तापमान में बीते दिन वीरवार को 2.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य के नजदीक ही चल रहा है। सबसे गर्म जिला सिरसा रहा। 

3 मई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, फतेहाबाद व सिरसा में 25-50 प्रतिशत बारिश की संभावना है। कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, जींद, हिसार, रेवाड़ी व महेंद्रगढ़ में 25 प्रतिशत तक बारिश का अनुमान है। अन्य जिलों में मौसम ड्राई रहेगा।

4 मई को पंचकूला, अंबाला व यमुनानगर में 25-50 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है। कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक व झज्जर में 25 प्रतिशत बारिश की संभावना है। अन्य जिलों में मौसम खुश्क रहने का अनुमान है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!