कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा की नातिन सौंदर्या ने आत्महत्या कर ली है। घटना शुक्रवार की है। सौंदर्या येदियुरप्पा की दूसरी बेटी पद्मावती की बेटी थीं। सौंदर्या की बॉडी उनके अपार्टमेंट में लटकी मिलीं।

खबर मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने सौंदर्या के शव को बोरिंग एंड लेडी कर्जन हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने “अननेचुरल डेथ” का मामला दर्ज किया है। 30 साल की सौंदर्या का 4 महीने का एक बच्चा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वे पोस्ट प्रेग्नेंसी डिप्रेशन से जूझ रही थीं। बेंगलुरु के बॉरिंग एंड लेडी कर्जन अस्पताल के बाहर की कुछ तस्वीरें भी सामने आई है।

सौंदर्या माउंट कैरमेल कॉलेज वसंत नगर में रहती थीं और रामैया हॉस्पिटल में डॉक्टर थीं। सौंदर्या की शादी डॉ. नीरज से 2018 में हुई थी। पति के सुबह 8 बजे काम पर निकल जाने के बाद सौंदर्या ने 10 बजे फांसी लगा ली। हाउस मेड के आने के बाद घटना का खुलासा हुआ।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!